
'भाई' और 'मामा'... चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का X प्रोफाइल
AajTak
डॉ मोहन यादव के शपथ ग्रहण से पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स प्रोफाइल में 'पूर्व मुख्यमंत्री' लिखा था. लेकिन मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनते ही शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बायो में 'भाई' और 'मामा' भी जोड़ दिया है.
मध्यप्रदेश में सत्ता बदलने के बाद नेता सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रोफाइल और बायो बदल रहे हैं. इसी बीच शिवराज सिंह चौहान का एक्स (ट्विटर) प्रोफाइल चर्चा में आ गया है.
दरअसल, डॉ मोहन यादव के शपथ ग्रहण से पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स प्रोफाइल में 'पूर्व मुख्यमंत्री' लिखा था. लेकिन मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनते ही शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बायो में 'भाई' और 'मामा' भी जोड़ दिया है.
आपको बता दें कि पूर्व सीएम शिवराज एमपी में मामा और लाड़ली बहनों के भाई के नाम से मशहूर हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब शिवराज ने अपना सोशल मिडिया बायो बदला हो. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद जब शिवराज ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था, तब उन्होंने अपने एक्स हैंडल के बायो में लिखा था 'The Common Man of Madhya Pradesh.' सोशल मीडिया पर इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने खूब सहानुभूति बटोरी थी.
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद उज्जैन दक्षिण सीट से तीसरी बार के विधायक मोहन यादव विधायक दल के नेता चुने गए. बीते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में डॉ यादव को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. राज्यपाल ने जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को उप-मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








