
भरतपुर-भिवानी कांड के आरोपी कौन हैं, जली गाड़ी में मरे दो लोगों का बैकग्राउंड क्या है? जानें हर सवाल का जवाब
AajTak
हरियाणा के भिवानी में लोहारू के बारवास गांव के पास एक जली हुई बोलेरो में दो कंकाल मिले थे. मृतकों की पहचान नासिर (25) और जुनैद (35) के तौर पर हुई है. दोनों राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं. जुनैद पर गो तस्करी के 5 केस पहले से दर्ज थे. नासिर और जुनैद के भाई ने बजरंग दल के 5 कार्यकर्ताओं पर अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया है.
हरियाणा के भिवानी में जलती बोलेरो जीप में दो कंकाल मिलने के बाद हड़कंप मच गया. मृतकों की पहचान नासिर (25) और जुनैद (35) के तौर पर हुई है. दोनों राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं. मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बजरंग दल के कार्यतकर्ताओं ने दोनों का भरतपुर से अपहरण किया और हत्या कर दी. दोनों का शव भरतपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर भिवानी के लोहारू में मिला. माना जा रहा है कि पूरा मामला गौ तस्करी से जुड़ा है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है कि मामला गौ तस्करी का है या नहीं.
जली हुई कार में मिले कंकाल
हरियाणा के भिवानी में लोहारू के बारवास गांव के पास एक जली हुई बोलेरो में दो कंकाल मिले थे. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि भरतपुर के भोपालगढ़ के घाटमी गांव के रहने वाले खालिद ने गोपालगढ़ थाने में दो लोगों के अगवा होने की शिकायत दर्ज कराई है.
खालिद की शिकायत के मुताबिक, उसके दो चचेरे भाई जुनैद और नासिर हरियाणा के फिरोजपुर में किसी काम से निकले थे. लेकिन किसी अनजान व्यक्ति ने उसे फोन करके बताया कि एक बोलेरो कार में कुछ लोग मारपीट करते हुए दो लोगों को जंगल की ओर ले गए हैं. उसने आरोप लगाया कि अनिल , श्रीकांत , रिंकू सैनी, लोकेश सिंगला, मोनू ने दोनों को अगवा किया है. बताया जा रहा है कि सभी 5 आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं और बजरंग दल से जुड़े हैं. सभी गो रक्षक बताए जा रहे हैं.
राजस्थान से अगवा, हरियाणा में मिले शव
गोपालगढ़ पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद रातभर दोनों युवकों की तलाश की गई. लेकिन सुबह हरियाणा से सूचना आई कि एक बोलेरो जीप जली मिली है जिसमें कुछ कंकाल मिले हैं. इसके बाद गोपालगढ़ पुलिस हरियाणा रवाना हुई. पुलिस का कहना है कि शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट कराया जाएगा. पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई की शिकायत के आधार 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







