
भरतपुरः कोविड वार्ड में मरीज के परिजनों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
AajTak
राजस्थान के भरतपुर में भी कोरोना वायरस का प्रकोप छाया हुआ है और इस समय जिला के आरबीएम अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज के परिजनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले जिसका वीडियो वायरल हो गया है.
राजस्थान के भरतपुर में भी इन दिनों कोरोना वायरस का प्रकोप छाया हुआ है और इस समय जिला आरबीएम अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज के परिजनों के बीच लात-घूंसे चले जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. जानकारी के मुताबिक, कोरोना संक्रमित एक मरीज कोविड वार्ड में भर्ती था जिसकी देखरेख करने व इलाज करवाने के लिए परिवार के दो पक्ष कोविड वार्ड के अंदर पहुंच गए और उनमें मरीज की देखभाल करने के हक को लेकर आपस में लात-घूंसे चलना शुरू हो गए और झगड़ा बढ़ गया. बीच-बचाव करने आए स्वास्थ्य कर्मियों को भी लात घूंसे मारे गए और इस झगड़े के बाद वार्ड के अंदर भर्ती अन्य संक्रमित मरीजों की हालत बिगड़ गई और बाद में पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और वार्ड से बाहर निकाला. दरअसल, यह मामला विगत 10 मई का है जहां सेवर थाना इलाके के गांव धानोता निवासी रूप किशोर पुजारी नामक व्यक्ति जो आर्मी से सेवानिवृत्त हो चुका था और जिसकी दोनों किडनी खराब थी. वह कोरोना संक्रमित था, उन्हें यहां जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












