
भयंकर तेज फव्वारे में डाल दिया सिर, कई फीट ऊपर तक उछला शख्स और फिर...
AajTak
एक शख्स ने मजे में ऐसी हरकत कर डाली की उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. शख्स ने कथित तौर पर जिनेवा झील पर एक विशाल पानी के फव्वारे, जेट डी'आउ में अपना सिर डाल दिया. अब फव्वारा चला तो जो हुआ वह डराने वाला था.
कई बार लोग अपनी बेवकूफियों और झूठी बहादुरी दिखाने के लिए कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे उनकी जान पर बन आती है. एक शख्स ने हाल में ऐसी ही बेवकूफी कर डाली और नतीजा यह हुआ कि उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा.
तेज फव्वारे में डाल दिया सिर
शख्स ने कथित तौर पर जिनेवा झील पर एक विशाल पानी के फव्वारे, जेट डी'आउ में अपना सिर डाल दिया. अब फव्वारा चला तो वह कई मीटर हवा में उछलने के बाद नीचे गिरा और अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हल्का हवा में उछलकर पीछे गिर गया
वहां मौजूद लोगों के अनुसार, 20 वर्षीय व्यक्ति ने किसी तरह जिनेवा के प्रसिद्ध जेट डी'आउ वॉटर फाउंटेन के आसपास सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया और अपना सिर बेहद शक्तिशाली वॉटर कैनन के नोजल में डाल दिया. जेट डी'ओउ नाम के ये फाउंटेन हवा में 140 मीटर (460 फीट) की ऊंचाई तक, 200 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से प्रति सेकंड 500 लीटर पानी पंप करता है. जब फव्वारे से पानी बाहर निकला, तो शख्स कुछ ऊपर हवा में उछलकर पीछे की ओर गिर गया.
दोबारा की बेवकूफी और हो गया घायल

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












