
'भद्दे मैसेज, अश्लील तस्वीरें', डिलीवरी बॉय ने कई महीने किया महिला का पीछा
AajTak
एक डिलीवरी बॉय पर आरोप लगा है कि उसने कई महिलाओं को भद्दे कमेन्ट्स किए. उसने एक महिला को भद्दे मैसेज भेजे. मैसेज में डिलीवरी बॉय ने पीड़ित महिला से कहा कि तुम्हारा शरीर देखकर मेरा दिन बन जाता है, गेट वेल सून... तुम बहुत ज्यादा सुंदर हो. कंपनी ने आरोपी डिलीवरी बॉय को नौकरी से निकाल दिया है.
एक बड़ी कंपनी में काम कर रहे डिलीवरी बॉय ने कंपनी के डेटा से एक महिला का नंबर निकाल लिया. इसके बाद डिलीवरी बॉय ने महिला को कई भद्दे मैसेज और अपनी अश्लील तस्वीरें भेजीं. महिला का यह भी कहना है कि डिलीवरी बॉय ने उनके घर में भी जबरन घुसने की कोशिश की थी.
ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया गया है. यह भी सामने आया है कि उसने और भी महिलाओं को निशाना बनाया था. आरोपी Evri कंपनी में कार्यरत था. Evri ब्रिटेन की बड़ी पार्सल डिलीवरी कंपनियों में से एक है.
इस डिलीवरी ड्राइवर ने एक महिला का नंबर कंपनी के रिकॉर्ड से निकाल लिया था. इसके बाद उसे कई आपत्तिजनक मैसेज भेजे. WalesOnline ने ड्राइवर और पीड़िता दोनों ही लोगों के नाम अपनी रिपोर्ट में जाहिर नहीं किए हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को करीब 10 महीने पहले मैसेज मिलने शुरू हुए थे. इस ड्राइवर ने महिला के यहां पार्सल की डिलीवरी की थी, इस दौरान कई सेक्सुअल कमेंट्स भी किए थे.
महिला ने दावा किया इस ड्राइवर ने उनके घर में घुसने की कोशिश भी की. जिस महिला के साथ ड्राइवर ने यह शर्मनाक हरकत की, वह अपने तीन साल के बेटे और एक कुत्ते के साथ रहती है. महिला ने बताया जो अनुभव उनके साथ बीता, उससे वह बुरी तरह हिल गईं. वह अपने खुद के घर में बेचैनी महसूस करने लगी हैं.
इस बारे में पार्सल कंपनी Evri का बयान भी सामने आया है. कंपनी ने कहा कि इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कंपनी ने ड्राइवर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











