
भट्ट... चुप्प... हेडमास्टर का कपड़ा देख आगबबूला हुए DM, बोले- करो सस्पेंड!
AajTak
हेडमास्टर को कुर्ता पजामा पहने देख डीएम को गुस्सा आ गया. डीएम ने इसे जनप्रतिनिधि का पहनावा बताया. डीएम ने प्रिंसिपल की सैलरी काटने और उन्हें सस्पेंड तक करने की मांग कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग वीडियो को शेयर करते हुए डीएम हो निशाने पर ले रहे हैं.
DM और हेडमास्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें प्रिंसिपल के पहनावे को देखकर डीएम गुस्से से भर गए. प्रिंसिपल को कुर्ता पजामा पहने देख डीएम कहते हैं- यह जनप्रतिनिधि का पहनावा है.
इसके बाद डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को वहीं से फोन मिला दिया और प्रिंसिपल को सस्पेंड करने की बात करने लगे. हेडमास्टर की सैलरी भी रोकने की बात कही. डीएम कैमरे के सामने ही हेडमास्टर पर चिल्लाते हुए भट्ट... और चुप्प कहते भी दिखाई देते हैं. इतना ही नहीं, डीएम कहते हैं कि हेडमास्टर को अपनी सैलरी से ही स्कूल में लाइट्स लगवाने चाहिए.
लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग डीएम के व्यवहार पर आपत्ति जाहिर कर रहे हैं. असल में वीडियो में डीएम छात्रों के सामने ही हेडमास्टर से आपत्तिजनक भाषा में बात करते दिखते हैं.
मामला बिहार के लखीसराय जिले का है. यहां बालगुदर पंचायत के कन्या प्राथमिक विद्यालय बालगुदर का निरीक्षण करने डीएम संजय कुमार सिंह पहुंचे थे. उनके साथ स्थानीय मुखिया भी मौजूद थे. इसी दौरान स्कूल के प्रिंसिपल निर्भय कुमार सिंह पर डीएम भड़क गए.
अब लोग घटना का वीडियो शेयर कर डीएम को निशाने पर ले रहे हैं. फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी इसका वीडियो शेयर किया और लिखा- इस तथाकथित डीएम को टीचर से उनका अपमान करने के लिए माफी मंगवानी चाहिए और तुरंत उसे नौकरी से निकाल देना चाहिए.
सौरव पाठक नाम के एक यूजर ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया. लिखा- भारत में एक टीचर का कुर्ता पजामा पहनना भी अपराध है क्या? कुर्ता पजामा पहनने के लिए यह टीचर ' शो काउज' और 'सैलेरी कट' का ऑर्डर दे रहे हैं. इंग्लिश बाबू डीएम का इस तरह से व्यवहार करना उचित है क्या?

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











