
'भजन बंद नहीं किया तो....', ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर को मिली धमकी
AajTak
मेलबर्न में काली माता मंदिर के एक पुजारिन को धमकी दी गई कि या तो भजन बंद कर दो या फिर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. पंजाबी में बोल रहे शख्स ने मंदिर में चार मार्च को होने वाले भजन कार्यक्रम को रद्द करने की धमकी दी.
ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की बढ़ती घटनाओं के बाद अब एक और हिंदू मंदिर को निशाने पर लिया गया है. मेलबर्न के एक हिंदू मंदिर की पुजारिन को धमकी दी गई है.
ऑस्ट्रेलियन टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेलबर्न में काली माता मंदिर के एक पुजारिन को मंगलवार को धमकी दी गई कि या तो भजन बंद कर दो या फिर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो.
रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर की पुजारिन को धमकी देने वाला शख्स पंजाबी में बोल रहा था. मंदिर की पुजारिन भावना ने कहा कि उसे मंगलवार को नो कॉलर आईडी से फोन आया था. पंजाबी में बोल रहे शख्स ने चार मार्च को होने वाले भजन कार्यक्रम को रद्द करने की धमकी दी. उसने कहा कि भजन गाने वाला शख्स कट्टर हिंदू है, जिसने आने पर बवाल होगा.
बता दें कि चार मार्च को इस मंदिर में एक भजन कार्यक्रम का आयोजन होना है, जहां एक गायक भजन गाने वाला था. पुजारिन भावना के मुताबिक, धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि क्या तुम्हें पता है वह गायक कट्टर हिंदू है. अगर वह आया तो मंदिर में पंगा हो जाएगा.
भावना ने बताया कि मैंने उससे मिन्नत की कि भाई जी यह मां काली का मंदिर है, यहां तक कि गुरु महाराज (गुरु गोविंद सिंह) भी यहां प्रार्थना करते थे. ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वाले की तलाश की जा रही है.
बता दें कि इससे पहले जनवरी महीने में भी ऑस्ट्रेलिया में तीन मंदिरों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया था. इसके पीछे खालिस्तान समर्थकों का हाथ मिला था.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








