भगोड़े अमृतपाल की पत्नी को मिला अकाल तख्त जत्थेदार का सपोर्ट, बोले- एयरपोर्ट पर रोकना सही नहीं था
AajTak
एक वीडियो बयान जारी करते हुए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि कौर को अमृतसर के एक हवाईअड्डे पर रोकना किसी भी तरह से सही नहीं था, क्योंकि वह अपने मायके जा रही थी. अकाल तख्त के जत्थेदार ने कहा कि सरकारों को क्षेत्र में दहशत का माहौल नहीं बनाना चाहिए और कौर को नहीं रोका जाना चाहिए था.
भगोड़े खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर गुरुवार को लंदन की फ्लाइट पकड़ने की कोशिश कर रही थी. पुलिस ने उसे अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने से रोक लिया. इसके एक दिन बाद अब अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा कि फ्लाइट से रोके जाना सही नहीं है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक वीडियो बयान जारी करते हुए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि कौर को अमृतसर के एक हवाईअड्डे पर रोकना किसी भी तरह से सही नहीं था, क्योंकि वह अपने मायके जा रही थी. अकाल तख्त के जत्थेदार ने कहा कि सरकारों को क्षेत्र में दहशत का माहौल नहीं बनाना चाहिए और कौर को नहीं रोका जाना चाहिए था.
बता दें कि अमृतपाल की पत्नी को एयरपोर्ट पर रोककर उससे तीन घंटे से अधिक समय तक अधिकारियों ने पूछताछ की. इसके बाद उसे एयरपोर्ट पर पहुंचे उसके रिश्तेदारों के साथ वापस लौटने को कहा गया.
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस पहले भी कई बार कौर के घर गई थी और उससे और उसके परिवार से पूछताछ की थी. इसके अलावा, वह एक ब्रिटिश नागरिक है. उसने कोई अपराध नहीं किया है और अगर सरकार उसे कुछ पूछना या पूछताछ करना चाहती है, तो उन्हें सम्मानपूर्वक उनके आवास पर जाना चाहिए.
10 फरवरी को गुपचुप तरीके से की थी शादी
बता दें, किरणदीप और अमृतपाल ने इस साल 10 फरवरी को गुपचुप तरीके से शादी की थी. इससे पहले विदेशी फंडिंग के सिलसिले में पुलिस एक बार पहले किरणदीप से पूछताछ कर चुकी है. वह गांव कुलार के प्यारा सिंह की बेटी है और यूके के बर्मिघम की रहने वाली है. लिहाजा, माना जा रहा है कि वह बर्मिंघम जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











