
भगवान राम मॉरीशस के लिए भी अहम... प्राण प्रतिष्ठा के लिए रामभक्तों को सरकार ने दी दो घंटे की छूट
AajTak
22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए मॉरीशस सरकार ने भारतीय समुदाय को दो घंटे की राहत दी है. वे अपने घर पर ही रहकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देख सकेंगे. मॉरीशस हाई कमिश्नर ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भगवान राम की वापसी सिर्फ भारतीयों के लिए ही नहीं बल्की मॉरीशस के लोगों के लिए भी अहम है.
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का देश ही नहीं दुनिया में भी भगवान राम के अनुयायी इंतजार कर रहे हैं. इस खास दिन के लिए मॉरीशस सरकार ने भारतीय समुदाय को बड़ी राहत देने का फैसला किया है. 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए पीएम प्रविंद जुगनौथ के नेतृत्व वाली मॉरीशस सरकार ने हाल की कैबिनेट बैठक के दौरान रामभक्तों को दो घंटे की छूट देने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. मॉरीशस हाई कमिश्नर ने यह जानकारी दी है.
राम मंदिर उद्घाटन समारोह के मद्देनजर मॉरीशस के हाई कमिश्नर हेमंडोयल डिलम ने इस आयोजन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि मॉरीशस में राम अनुयायियों का एक बड़ा समुदाय है जो 'प्राण प्रतिष्ठा' अनुष्ठानों से एक मजबूत जुड़ाव महसूस करते हैं. 22 जनवरी को 'प्राण प्रतिष्ठा' में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों और संस्थानों के छूट देने की अपील को पीएम प्रविंद जुगनौथ ने स्वीकार किया है.
घर पर रहकर प्राण प्रतिष्ठा देख सकेंगे भारतीय
मॉरीशस हाई कमिश्नर के मुताबिक, हाल की कैबिनेट बैठक के दौरान पीएम ने दो घंटे के विशेष छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इस फैसले के बाद हिंदू समुदाय के लोग अपने घरों पर ही रहकर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बन सकते हैं. इसके लिए उन्हें दो घंटे की छूट दी गई है. मॉरीशस में रह रहे भारतीयों के लिए यह बड़ी राहत देने वाला फैसला है.
मॉरीशस के लोगों के लिए भी प्राण प्रतिष्ठा अहम
हाई कमिश्नर ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा जैसे महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनने के लिए मॉरीशस के लोगों के उत्साह और उत्सुकता पर जोर दिया और कहा कि भगवान राम की वापसी भारत और मॉरीशस के लोगों दोनों के लिए बहुत महत्व रखती है. उन्होंने 'प्राण प्रतिष्ठा' को महत्वपूर्ण घटना बताया और कहा कि यह भगवान राम की वापसी का प्रतीक है और मॉरीशस के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण क्षण है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








