
'भगवान राम के नारों में सीता को भी जोड़ें BJP-RSS के लोग', Rahul Gandhi की सलाह
AajTak
राहुल गांधी ने बताया कि मध्य प्रदेश में एक पंडितजी ने राम से जुड़ा गहरा सवाल किया. उन्होंने कहा कि जो भगवान राम थे, वो तपस्वी थे. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी तपस्या में डाल दी. फिर उन्होंने कहा कि गांधीजी हे राम कहते थे. उनका नारा था हे राम, लेकिन बीजेपी और आरएसएस के लोग सिर्फ जय श्री राम बोलते हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











