
'भगवान का बुलावा कब-किसको आ जाए...', अयोध्या में न्योते के विवाद पर बोले अखिलेश यादव
AajTak
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. इस समारोह में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी, ममता बनर्जी समेत विपक्ष के भी कई नेताओं को निमंत्रण दिया गया है. हालांकि अबतक अखिलेश यादव को इसका न्योता नहीं मिला है, जिस पर अब उन्होंने प्रतिक्रिया दी है.
अयोध्या में राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह तैयार हो चुका है और फर्स्ट फ्लोर पर निर्माण कार्य चल रहा है. मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से पीएम मोदी समेत विपक्ष के भी कई नेताओं को निमंत्रण दिया है. हालांकि अबतक समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को न्योता नहीं मिला है, इसको लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है.
सपा प्रमुख अखिलेश ने प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर कहा, "मेरा मानना है कि बिना भगवान की इच्छा के कोई दर्शन नहीं करने जा सकता. बिना उनके इच्छा के कोई दर्शन नहीं कर पाता और भगवान का बुलावा कब-किसको आ जाए, कोई कह नहीं सकता."
दरअसल अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी की महिला सभा की बैठक में शामिल हुए थे. इस दौरान अखिलेश ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, "बीजेपी वालों को बताना चाहिए कि स्वामी प्रसाद मौर्य जब बीजेपी में थे तब क्या बोलते थे. सपा हर धर्म का सम्मान करती है जो धर्म जैसा है वैसे ही स्वीकार करती है, लेकिन यह सवाल बीजेपी वालों से पूछना चाहिए कि जब उनके दल में थे तब वह ऐसा क्यों नहीं बोलते थे."
इसके अलावा यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में उम्मीदवारों की उम्र बढ़ाने पर अखिलेश ने कहा, यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में नौजवानों के आक्रोश देख कर उम्र बढ़ाई है.
बीजेपी सांसद ने की थी न्योता न देने की मांग
समाजवादी पार्टी के नेताओं को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में न्योते को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने राम मंदिर ट्रस्ट को चिट्ठी लिखी. बीजेपी सांसद ने कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वालों को निमंत्रण न दिया जाए.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







