
भगवंत मान सरकार की इस योजना से सड़क हादसों में आई भारी कमी, हाईवे क्राइम पर भी लगाम
AajTak
पंजाब में AAP सरकार की 'सड़क सुरक्षा फोर्स' कैंपेन की वजह से दो साल में हाईवे हादसों और ऑन-द-स्पॉट मौतों में बड़ी कमी आई है. 6 मिनट के रिस्पॉन्स टाइम वाली SSF अब तक सैकड़ों लोगों की जान बचा चुकी है.
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शुरू की गई सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) ने आज अपने संचालन के 2 वर्ष पूरे कर लिए हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान की इस पहल के चलते साल 2024 में हाईवे पर होने वाली ऑन-द-स्पॉट मौतों की संख्या घटकर 1,016 रह गई है, जो साल 2023 में 1,955 थी. एसएसएफ ने वक्त पर हादसे वाली जगह पर पहुंचकर अब तक 940 लोगों की जान बचाई है.
मौजूदा वक्त में करीब 1500 कर्मचारियों वाली यह फोर्स हर 30 किलोमीटर पर तैनात रहती है और औसतन 6 से 6.5 मिनट में मदद के लिए पहुंच जाती है. आधुनिक उपकरणों जैसे कटर और फर्स्ट एड किट से लैस ये गाड़ियां एआई (AI) और बैकएंड सपोर्ट की मदद से काम कर रही हैं.
आंकड़ों के मुताबिक, कुल सड़क हादसे 4,700 से घटकर 2,338 पर आ गए हैं. इस फोर्स की मौजूदगी से न सिर्फ हादसों में कमी आई है, बल्कि हाईवे पर होने वाली लूट और चोरी की घटनाओं पर भी लगाम लगी है.
6 मिनट में मदद...
सड़क सुरक्षा फोर्स की सबसे बड़ी खूबी इसका रिस्पॉन्स टाइम है. एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही महज 6 मिनट के अंदर टीम मौके पर पहुंच जाती है. साल 2023 के मुकाबले 2024 में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की तादाद में करीब 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. एसएसएफ ने अब तक 940 ऐसे लोगों को जीवनदान दिया है, जो वक्त पर इलाज न मिलने की वजह से दम तोड़ सकते थे. यह फोर्स उन परिवारों के लिए एक वरदान साबित हुआ है, जिन्होंने अपनों को सुरक्षित घर लौटते देखा है.
यह भी पढ़ें: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को पैरोल देने से पंजाब सरकार का इनकार, कहा- कानून-व्यवस्था को है खतरा

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












