
भगदड़ के बाद गंदे नाले में गिरे कई छात्र, वायरल हुआ बिहार बोर्ड परीक्षा का वीडियो
AajTak
भगदड़ के दौरान परीक्षार्थी मेन गेट के ठीक सामने एक बड़े गंदे नाले में भी गिर पड़े. जिससे कुछ परीक्षार्थियों के घायल होने की भी सूचना सामने आ रही है. इस भगदड़ में दो बाइक भी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई.
Bihar Board Exams 2024: बिहार बोर्ड 10वीं क्लास की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं. मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन करीब 2100 परीक्षार्थियों का परीक्षा का केंद्र सीवान के जेड इस्लामिया कॉलेज में दिया गया है. कॉलेज गेट के ठीक आगे मैट्रिक परीक्षार्थी जम कर हल्ला-हंगामा करने लगे जिसके कारण भगदड़ मच गई. इस दौरान कई परीक्षार्थी गंदे नाले में भी गिर गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया.
एग्जाम सेंटर पर क्यों मची भगदड़? दरअसल, गुरुवार दोपहर 12 बजे दो हजार से ज्यादा छात्र मैट्रिक बोर्ड परीक्षा देने सीवान के जेड इस्लामिया कॉलेज एग्जाम सेंटर पर पहुंचे थे. दूसरी शिफ्ट शुरू होने से पहले जब परीक्षा के लिए परीक्षार्थी मेन गेट पर पहुंचे तो वहां धक्का-मुक्की होने लगी. बताया जा रहा है कि दूसरी शिफ्ट के कुछ परीक्षार्थी जबरन अंदर प्रवेश करना चाह रहे थे जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और भगदड़ मच गई. थोड़ी देर के बाद पुलिस ने मामले को कैसी तरह किया और परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए केंद्र के अंदर भेजा.
गंदे नाले में गिरे कई छात्र भगदड़ के दौरान परीक्षार्थी मेन गेट के ठीक सामने एक बड़े गंदे नाले में भी गिर पड़े. जिससे कुछ परीक्षार्थियों के घायल होने की भी सूचना सामने आ रही है. इस भगदड़ में दो बाइक भी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो गया.
क्या कहते हैं केंद्राधीक्षक? इस पूरे मामले पर जेड इस्लामिया कॉलेज के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इदरीश ने बताया कि परीक्षार्थियों ने हंगामा किया था जिसके कारण पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और इसी के वजह से इस तरह की घटना हुई. हालांकि जेड इस्लामिया कॉलेज में तैनात केंद्राधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने मामले को छुपाते हुए कहा कि कुछ नहीं हुआ है. बाहर क्या हुआ है यह मुझे इसकी जानकारी नहीं है.
अब सवाल यह है कि एग्जाम सेंटर पर परीक्षार्थियों के साथ किसी तरह की अनहोनी या घटना घट जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या परीक्षा केंद्राधीक्षक की यह जिम्मेदारी नहीं बनती कि जिन परीक्षार्थियों पर आज लाठी चार्ज हुआ, उन्हें समझा-बुझाकर किसी भी तरीके से केंद्र में बुला लेते और शांति से परीक्षा दिलवाने का काम करते. क्योंकि इस तरह से कुछ परीक्षार्थी इस भगदड़ में घायल हुए हैं और कुछ परीक्षार्थियों की बाइक के क्षतिग्रस्त हुई है तो इसका खामियाजा कौन देगा व इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











