
भगत सिंह: वो चिंगारी जो ज्वाला बनकर देश के कोने-कोने में फैल गई थी…
The Wire
अगस्त 1929 में जवाहरलाल नेहरू ने लाहौर में हुई एक जनसभा में उस समय जेल में भूख हड़ताल कर रहे भगत सिंह और उनके साथियों के साहस का ज़िक्र करते हुए कहा कि ‘इन युवाओं की क़ुर्बानियों ने हिंदुस्तान के राजनीतिक जीवन में एक नई चेतना पैदा की है... इन बहादुर युवाओं के संघर्ष की अहमियत को समझना होगा.’
‘वे सभी बहुत कमजोर हो चुके थे और बिस्तर पर पड़े थे. भगत सिंह ख़ूबसूरत व्यक्तित्व और बौद्धिक मिज़ाज वाले थे, बिल्कुल धीर-गंभीर और शांत. उनमें ग़ुस्से का लेशमात्र भी नहीं था. वे बड़ी विनम्रता से बातें कर रहे थे. जतिन दास तो और भी कोमल, शांत और विनम्र लगे. हालांकि तब वे गहरी पीड़ा में थे.’ सुभाष आज दिल को कुछ भोजन देने के अलावा कोई दूसरी मानसिक ख़ुराक नहीं दे रहे हैं. आवश्यकता इस बात की है कि पंजाब के नौजवानों को इन युगांतकारी विचारों को खूब सोच-विचारकर पक्का कर लेना चाहिए. इस समय पंजाब को मानसिक भोजन की सख़्त ज़रूरत है और यह जवाहरलाल नेहरू से ही मिल सकता है. इसका अर्थ यह नहीं है कि उनके अंधे पैरोकार बन जाना चाहिए. लेकिन जहां तक विचारों का संबंध है, वहां तक इस समय पंजाबी नौजवानों को उनके साथ लगना चाहिए, ताकि वे इंक़लाब के वास्तविक अर्थ, हिंदुस्तान में इंक़लाब की ज़रूरत, दुनिया में इंक़लाब का स्थान क्या है, आदि के बारे में जान सकें. जितना मैं नौजवान भारत सभा और उसके सदस्यों को जानता हूं, पुलिस चाहे कितना भी दमन या आतंक फैलाने की कोशिश कर ले, वह उन नौजवानों की ललक और देशभक्ति को डिगा नहीं सकती. वे बहादुर लोग हैं, जिन्हें अपने कार्यों के परिणाम का अंदाज़ा बख़ूबी है और वे उससे डरते नहीं. ‘लगभग बीस दिनों से वे लोग किसी भी तरह का भोजन नहीं कर रहे और मुझे यह भी मालूम हुआ है कि उन्हें ज़बरदस्ती खिलाने की कोशिशें भी की जा रही हैं. इन दोनों नौजवानों ने भले ही ग़लत रास्ता चुना हो, मगर कोई भी हिंदुस्तानी उनके अप्रतिम साहस की सराहना करने से ख़ुद को रोक नहीं सकता. वे जिस कष्ट से गुजर रहे हैं, उससे हमारा हृदय व्यथित है. वे किसी निजी स्वार्थ के लिए बल्कि सभी राजनीतिक बंदियों की भलाई के लिए ये भूख हड़ताल कर रहे हैं. हम गहरी चिंता के साथ उनकी इस मुश्किल घड़ी पर निगाह रखे हुए हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे ये बहादुर भाई इन मुश्किलों पर जीत ज़रूर हासिल करेंगे.’ वे एक बेदाग़ योद्धा थे, जिन्होंने अपने शत्रु का सामना खुले मैदान में किया. वे देश के लिए कुछ कर गुजरने के उत्साह और ललक से भरे एक नौजवान थे. वे एक चिंगारी की तरह थे, जो देखते-ही-देखते ज्वाला बनकर देश के एक कोने से दूसरे कोने तक फैल गई. एक ऐसी ज्वाला जिसने देश में चहुंओर छाए अंधकार को मिटाने का काम किया.
ये जवाहरलाल नेहरू के शब्द हैं. जो उन्होंने अगस्त 1929 में लाहौर जेल में भूख हड़ताल कर रहे भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी साथियों से हुई अपनी पहली मुलाक़ात की याद करते हुए अपनी आत्मकथा में लिखे हैं. उन्हें बाहर से हिम्मत या दिलासा की ज़रूरत नहीं, लेकिन वे नौजवान निश्चिंत रहें कि हिंदुस्तान के लोगों की संवेदना उनके साथ है और वे उनकी हरसंभव मदद करेंगे. मुझे भरोसा है कि नौजवान भारत सभा जीवंत बनी रहेगी और अधिक मज़बूत होकर भारतीय राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी करेगी.
इससे वर्ष भर पहले जुलाई 1928 में ‘किरती’ पत्रिका में भगत सिंह ने एक लेख लिखा था, जिसमें उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस के विचारों की तुलना की थी.
इन दोनों राष्ट्रवादी नेताओं के बारे में भगत सिंह अपने उक्त लेख में लिखते हैं कि ‘यही दो नेता हिंदुस्तान में उभरते नज़र आ रहे हैं और युवाओं के आंदोलन में विशेष रूप से भाग ले रहे हैं. दोनों ही हिंदुस्तान की आज़ादी के कट्टर समर्थक हैं. दोनों ही समझदार और सच्चे देशभक्त हैं.’

वर्ष 2020 में बांदीपोरा के भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में गिरफ़्तार तीन लोगों को बरी करते हुए एनआईए कोर्ट ने कहा कि इस मामले में बयान देने वाले दो पुलिस अधिकारियों के विरोधाभासी बयान अभियोजन की नैरेटिव का सीधा खंडन हैं. इन दो अधिकारियों ने 'गवाहों के बयानों में हेरफेर' से 'सीधे तौर पर' जांचकर्ताओं को फंसाया.

महाराष्ट्र में गिरफ़्तार किए गए रेप आरोपी स्वयंभू 'धर्मगुरु' मामले में विपक्ष ने उन नेताओं और मंत्रियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है, जिनका अशोक खरात से किसी भी प्रकार का संबंध है. विपक्ष का कहना है कि राजनीतिक नेताओं से साठ-गांठ के चलते संभावना है कि राज्य सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश करेगी.

योगी आदित्यनाथ की पहचान भारत के सबसे ज़्यादा आबादी वाले राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर इस वजह से विशेष रही कि उन्होंने एक अभियान चलाकर नफ़रती भाषण और नफ़रती अपराधों के सभी आरोपियों को बरी कर दिया- और इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री ने ख़ुद से ही की. वे देश के सबसे ज़्यादा ध्रुवीकरण करने वाले, लेकिन साथ ही बेहद लोकप्रिय कट्टरपंथी हिंदुत्ववादी नेताओं में से एक हैं.

महाराष्ट्र के एक स्वयंभू ‘धर्मगुरु’ अशोक खरात को पुलिस ने नासिक से गिरफ़्तार किया है. उन पर एक 35 वर्षीय महिला के साथ तीन साल तक बार-बार रेप करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप है. हाल ही में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा उनके पैर धोने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद उनका विरोध तेज़ हो गया था.

एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट का प्रतिनिधित्व करने वाले फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से उड़ानों में कम से कम 60% सीटों के चयन के लिए कोई शुल्क न लेने के फैसले को वापस लेने का आग्रह किया है. समूह का कहना है कि इस कदम से एयलाइंस को हवाई किराए बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा.

आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार जूनियर डॉक्टर की मां ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी है. प्रदेश भाजपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है.

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में 2017 से अब तक सीवर और सेप्टिक टैंक की ख़तरनाक सफाई के दौरान 622 सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है. 539 परिवारों को पूरा मुआवज़ा दिया गया, जबकि 25 परिवारों को आंशिक मुआवज़ा मिला. मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश 86 के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद महाराष्ट्र (82), तमिलनाडु (77), हरियाणा (76), गुजरात (73) और दिल्ली (62) का स्थान है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक 'संदिग्ध आरोपी' होने के नाते वह अपनी मनचाही राहत, जैसे सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की मांग नहीं कर सकते. दीपक ने बीते महीने कोटद्वार में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा की जा रही बदसलूकी का विरोध किया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.




