
बिहार: फिल्मी स्टाइल में कार मालिक ने फाइनेंसकर्मी को मारने की दी धमकी, 24 घंटे बाद ही गोली से उड़ाया
AajTak
बिहार के हाजीपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां गाड़ी के लोन की किश्त नहीं भरने पर गाड़ी जब्त करने की खुंदक जान लेकर निकाली. कार मालिक ने फाइनेंसकर्मी को पहले तो गोली मारने की धमकी दी और फिर 24 घंटे के अंदर उसको गोली मार दी.
बिहार के हाजीपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां गाड़ी के लोन की किश्त नहीं भरने पर गाड़ी जब्त करने की खुंदक जान लेकर निकाली. कार मालिक ने फाइनेंसकर्मी को पहले तो गोली मारने की धमकी दी और फिर 24 घंटे के अंदर उसको गोली मार दी. हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय नाम के एक शख्स ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से ट्रक और कार का फाइनेंस करवाया था. जब किश्त नहीं भरी गयी तो उसकी कार को कंपनी ने जब्त कर लिया. इसी की खुंदक में आरोपी कार मालिक ने फाइनेंसकर्मी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी और देर रात उसे गोली भी मार दी. हत्या की धमकी मिलने के बाद फाइनेंसकर्मी गोविंद ने नगर थाने में शिकायत दर्ज करा दी थी. लिखित शिकायत मिलने पर नगर थाने के एसएचओ ने आरोपी को कॉल किया तो दुस्साहसी आरोपी ने एसएचओ को भी देख लेने की धमकी दी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











