
बिहार: कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर महिला के यौन शोषण का आरोप, नौकरी दिलाने के बहाने पैसे भी ठगे
AajTak
बिहार के जमुई जिला की एक महिला आरोप लगाया है कि पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और उसके शार्गिद जमुई के एक होटल में बार-बार बुलाते थे और मेडिकल कराने के नाम पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे.
बिहार के जमुई जिले की एक महिला ने पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और यौन शोषण आरोप लगाया है. महिला ने आरोप कांग्रेस के जमुई के जिलाध्यक्ष और उसके एक शार्गिद पर लगाया है. महिला के आरोप लगाने के बाद बिहार के जमुई जिले की राजनीति में एक भूचाल सा गया है. अब पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार को लेकर पुलिस के दरवाजे पर दस्तक दी है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











