
बड़ी खबरें: पीएम मोदी का आज छत्तीसगढ़ दौरा, बिलासपुर में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
AajTak
बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. पीएम मोदी शनिवार से 6 दिन के लिए, 4 चुनावी राज्यों के दौरे पर रहेंगे. वे आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चुनावी रैली करेंगे. साथ ही परिवर्तन महासंकल्प रैली को दोपहर 12.30 बजे संबोधित भी करेंगे. देखें आज सुबह की बड़ी खबरें.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











