ब्वॉयफ्रेंड की मौत पर पता चली प्रेग्नेंसी की बात, महिला की दर्दनाक कहानी
AajTak
प्यार में डूबे कपल्स जब जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं तो भविष्य के कई सपने बुनते हैं. जब ये साथ अचानक छूट जाए तो जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है. एक महिला ने अपनी ऐसी ही दर्दनाक कहानी सोशल मीडिया पर लोगों के साथ शेयर की है जिसके बारे में उसने कल्पना भी नहीं की थी.
प्यार में डूबे कपल्स जब जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं तो भविष्य के कई सपने बुनते हैं. जब ये साथ अचानक छूट जाए तो जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है. एक महिला ने अपनी ऐसी ही दर्दनाक कहानी सोशल मीडिया पर लोगों के साथ शेयर की है जिसके बारे में उसने कल्पना भी नहीं की थी. UK की हना प्रोबर्ट और बार्डली पिछले कई सालों से साथ थे और पेरेंट्स बनने की प्लानिंग कर रहे थे. एक दिन अचानक रोड एक्सिडेंट में बार्डली बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. 22 साल की हना ने लिखा है, 'हमारा प्यार अटूट था. वो बहुत अच्छा इंसान था.' 'बार्डली की ख्वाहिश थी कि वो जल्द से जल्द पिता बन जाए. हम पिछले कई दिनों से इसके लिए कोशिश भी कर रहे थे. भविष्य को लेकर हमने एकसाथ बहुत प्लानिंग की थी. जब उसकी मौत की खबर मिली तो मुझे कुछ समझ ही नहीं आया. दो दिनों तक तो मेरे आंखों के आगे कुछ धुंधला-धुंधला सा रहा. मै कुछ सोच पाने की ही हालत में नहीं थी.'
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











