
'ब्लास्ट में हमारा कोई रोल नहीं...', लेबनान-सीरिया में पेजर विस्फोट पर ये बोला अमेरिका
AajTak
हिजबुल्लाह ने लेबनान में पेजर विस्फोट करने का आरोप इजरायल पर लगाते हुए उसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने का वादा किया है. इसके बाद इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है.
लेबनान (Lebanon) और सीमावर्ती सीरिया के कुछ इलाकों में पेजर में सिलसिलेवार ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी का माहौल है. वहीं, इस मामले पर अमेरिका ने अपना बयान जारी किया है. पेंटागन ने कहा कि लेबनान में मंगलवार (17 सितंबर) को हुए पेजर विस्फोटों में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी. वॉशिंगटन ने इजरायल और लेबनान के बीच तनाव के लिए एक कूटनीतिक समाधान का रास्ता निकाला है.
उग्रवादी समूह हिजबुल्लाह ने लेबनान में पेजर विस्फोट करने का आरोप इजरायल पर लगाते हुए उसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने का वादा किया है. इसके बाद इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. पेंटागन के प्रवक्ता और वायुसेना के मेजर जनरल पैट्रिक राइडर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "जहां तक मेरी जानकारी है, इसमें अमेरिका की कोई नहीं शामिल है. मैं फिर से कहना चाहूंगा कि हम इस पर नजर रख रहे हैं."
अमेरिका ने कहा कि इस मामले के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है. विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक न्यूज ब्रीफिंग में बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका इन घटनाओं में शामिल नहीं था और उसे नहीं पता कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है. मिलर ने कहा, "हम इस घटना के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं. अमेरिका को इस घटना के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी."
कब और कैसे हुआ ब्लास्ट?
लेबनान और सीमावर्ती सीरिया के कुछ इलाकों में पेजर में सिलसिलेवार ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी का माहौल है. इस ब्लास्ट में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 4000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में लेबनान में ईरान के राजदूत भी शामिल हैं. कहा जा रहा है कि पेजर्स को हैक कर ब्लास्ट किया गया था. इन पेजर्स का इस्तेमाल हिजबुल्लाह के लड़ाके करते हैं. इस हैकिंग के पीछे इजरायल का हाथ होने का दावा किया जा रहा है.
हिजबुल्लाह का कहना है कि वह इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार मानता है. हालांकि, इजरायल ने इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. ये ब्लास्ट स्थानीय समयानुसार मंगलवार दोपहर लगभग 3:30 बजे हुए.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









