
ब्लर फोटो पर इरफान पठान की वाइफ सफा ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोल्स को दिया जवाब
AajTak
इरफान पठान की वाइफ सफा बेग ने कहा कि मैंने अपने चेहरे को खुद धुंधला किया था अपनी मर्जी से. ये मेरा फैसला था और इरफान का इससे कोई लेना देना नहीं है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान को हाल में पत्नी सफा बेग की एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. इरफान के बेटे इमरान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें इरफान पत्नी सफा और बेटे के साथ दिख रहे हैं. फोटो में सफा के चेहरे को ब्लर किया गया था. सफा की ब्लर फोटो पर यूजर्स ने इरफान पर निशाना साधा था. बाद में इरफान ने जवाब देते कहा था कि मेरी पत्नी ने अपनी पसंद से इस तस्वीर में अपने चेहरे को ब्लर किया है और हां, मैं उसका मालिक नहीं, उसका साथी हूं. इरफान के बाद अब उनकी पत्नी सफा बेग ने भी साफ कर दिया है कि तस्वीर में चेहरा छिपाने का फैसला उनका खुद का था. This picture is posted by my queen from my son’s account. We are getting lot of hate.Let me post this here as well.She blurred this pic by her choice. And Yes,I’m her mate not her master;). #herlifeherchoice pic.twitter.com/Xy6CB2kKWA सफा ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैंने इमरान का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है और मैं ही उसमें पोस्ट करती हूं, ताकि जब वो बड़ा हो तब वो ये यादें देख सके. मैंने अपने चेहरे को खुद धुंधला किया था अपनी मर्जी से. ये मेरा फैसला था और इरफान का इससे कोई लेना देना नहीं है.'More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












