
ब्रेकिंग न्यूज: पीएम मोदी की पाकिस्तान के हालात पर पैनी नजर, NSA डोभाल के साथ बैठक
AajTak
दिल्ली में गहमागहमी तेज है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक करने पीएम आवास पहुंचे. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की अटकलों के बीच इस बैठक को अहम माना जा रहा ह. ये मुलाकात ऐसे वक्त में हो रही है जब कल मॉक ड्रिल की तैयारी चल रही है. देखें 'ब्रेकिंग न्यूज'.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











