
ब्रिटेन: होम मिनिस्टर सुएला ब्रेवरमैन की हिंदू-मुस्लिम नेताओं से मुलाकात, बोली-लिसेस्टर के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
AajTak
ब्रिटेन के लिसेस्टर में हुई हिंदू-मुस्लिम हिंसा के बाद गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने यहां स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय हिंदू और मुस्लिम समुदाय के नेताओं से मुलाकात की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि लिसेस्टर के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. इसे लेकर उन्होंने कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं.
ब्रिटेन के लिसेस्टर में हुई हिंदू-मुस्लिम हिंसा पर अब गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने सख्त संदेश दिया है. उन्होंने यहां स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय हिंदू और मुस्लिम समुदाय के नेताओं से मुलाकात की. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि लिसेस्टर के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून का सामना करना होगा.
उन्होंने गुरुवार को ईस्टर्न इंग्लैंड सिटी का दौरा किया. भारतीय मूल से आने वाली सुएला ब्रेवरमैन ने लिसेस्टरशायर पुलिस चीफ से मुलाकात की. साथ ही स्थानीय मंदिर और मस्जिद के नेताओं से भी मुलाकात की. उन्होंने कहा कि इस कानून व्यवस्था के साथ गंभीर खिलवाड़ करने वाली इस घटना में अब तक 47 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
सुएला ब्रेवरमैन ने बाद में ट्वीट कर इस मुलाकात की जानकारी दी. उन्होंने कहा, ''मैंने लिसेस्टरशायर पुलिस अधिकारियों के साथ मुलाकात की. साथ ही लिसेस्टरशायर के टेम्पररी चीफ कॉन्सटेबल और स्थानीय धार्मिक नेताओं से मुलाकत की. स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा की और लिसेस्टर में सुरक्षा और सौहार्द को वापस लाने के लिए बातचीत की.''
Today I met with @LeicsPolice officers, @DCCLeicsPolice and local community leaders to discuss action being taken to protect local residents and restore safety and harmony in Leicester. 1/3 pic.twitter.com/RHOI9zQIzL
उन्होंने कहा कि हम इस पर मिलकर काम करेंगे. हमारी पुलिस और स्थानीय समुदाय की मदद के लिए उनसे जो होगा वो सारे काम करेंगी. जिन्होंने हमारी सड़कों पर कानून के साथ खिलवाड़ किया उन्हें कानून का सामना करना होगा. उन्हें भरोसा है कि हमारे जांबाज पुलिस अधिकारी हमें सुरक्षित रखेंगे.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








