
ब्रिटेन में 16 वर्ष होगी मतदान की आयु... बैंक कार्ड माना जाएगा पहचान पत्र, सरकार बदलने जा रही नियम
AajTak
वोटर आईडी सिस्टम में भी बदलाव किया जाएगा ताकि मतदान केंद्रों पर पहचान-पत्र के रूप में ब्रिटेन द्वारा जारी बैंक कार्ड के उपयोग की अनुमति दी जा सके. इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई भी पात्र मतदाता वोट देने के अधिकार से वंचित न रह जाए.
ब्रिटेन की वर्तमान सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 2029 में होने वाले अगले आम चुनावों के लिए मतदान की आयु सीमा 18 वर्ष से घटाकर 16 वर्ष कर देगी. यह पिछले चुनावों में लेबर पार्टी के घोषणापत्र का एक प्रमुख वादा था. इस कदम से ब्रिटेन में होने वाले चुनाव स्कॉटलैंड और वेल्स के अनुरूप हो जाएंगे. इन दोनों देशों में मतदान करने की अधिकतम आयु सीमा 16 वर्ष है.
ब्रिटिश सरकार ने इसे ब्रिटेन के लोकतंत्र में एक पीढ़ी में सबसे बड़े बदलावों में से एक बताया है. इसके अलावा वोटर आईडी सिस्टम में भी बदलाव किया जाएगा ताकि मतदान केंद्रों पर पहचान-पत्र के रूप में ब्रिटेन द्वारा जारी बैंक कार्ड के उपयोग की अनुमति दी जा सके. इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई भी पात्र मतदाता वोट देने के अधिकार से वंचित न रह जाए. ब्रिटेन की उप प्रधानमंत्री एंजेला रेनर ने कहा, 'लंबे समय से हमारे लोकतंत्र और हमारी संस्थाओं में जनता का विश्वास कम होता जा रहा है.' उन्होंने एक रणनीतिक दस्तावेज जारी किया, जिसमें मतदान की आयु सीमा कम करने की योजना के बारे में विस्तार से बताया गया है.
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन का F-35B फाइटर जेट तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से हटाया गया, 22 दिन बाद किया हैंगर में शिफ्ट
अपने लोकतंत्र का आधुनिकीकरण कर रहा ब्रिटेन
वर्तमान सरकार में मंत्री रुशनारा अली ने कहा, 'हम अपने लोकतंत्र का आधुनिकीकरण कर रहे हैं, ताकि यह 21वीं सदी के लिए उपयुक्त हो. 16 और 17 वर्ष के बच्चों को मताधिकार देने के अपने घोषणापत्र के वादे को पूरा करके, हम जनता का विश्वास बहाल करने और ब्रिटेन के लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक पीढ़ीगत कदम आगे बढ़ा रहे हैं.' नई रणनीति में एक नया 'डिजिटल वोटर अथॉरिटी सर्टिफिकेट' बनाना शामिल है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मतदाता पंजीकरण अधिकारी मतदाताओं की डिजिटल आवश्यकताओं को पूरा कर सकें, प्रिंटिंग कॉस्ट को कम कर सकें और फास्ट डिलीवरी सुनिश्चित कर सकें.
लोगों के लिए ऑटोमेटेड वोटर रजिस्ट्रेशन सिस्टम

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





