
ब्रिटेन में भी आधार जैसा 'ब्रिट कार्ड' बनाने की तैयारी, PM स्टार्मर को पसंद आया भारत का डिजिटल सिस्टम
AajTak
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मुंबई दौरे के दौरान भारत के आधार डिजिटल बायोमेट्रिक आईडी सिस्टम की प्रशंसा की थी. अब यूके 'ब्रिट कार्ड' लाने पर विचार कर रही है. ब्रिट कार्ड में पारदर्शिता और नागरिक अधिकार मुख्य मुद्दे बने रहेंगे.
रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने हाल ही में मुंबई दौरे के दौरान भारत के आधार सिस्टम की खूब तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि वे इस सिस्टम को देखकर प्रभावित हुए हैं और इसे अपने देश की नई डिजिटल पहचान योजना ब्रिट कार्ड के लिए मॉडल बनाने की सोच रहे हैं.
आधार एक ऐसा डिजिटल आईडी नंबर है जो हर भारतीय नागरिक को मिलता है. इसमें नागरिकों की जानकारी, उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट) और आंखों के निशान जैसी बायोमेट्रिक चीज़ें जुड़ी होती हैं. ये सब सरकार को मदद करता है कि सही लोगों को सरकारी लाभ पहुंचाए जाएं और घपले-फरेब कम हो.
ब्रिटेन की योजना कुछ अलग है. वहां का मकसद अवैध कामगारों को रोकना है ताकि सही लोगों को ही सरकारी सेवाएं मिलें. लेकिन वहां के लोगों को अपनी प्राइवेसी (निजता) को लेकर चिंता भी है और वो ज्यादा सरकारी निगरानी नहीं चाहते.
किएर स्टार्मर ने अपनी मुंबई यात्रा के दौरान इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि से भी मुलाकात की थी, जो आधार की शुरुआत करने वाले प्रमुख शख्स हैं. दोनों ने भारत के अनुभवों के आधार पर ब्रिटेन में अच्छे और सुरक्षित डिजिटल आईडी सिस्टम बनाने पर चर्चा की.
असल में, आधार ने भारत में कई सरकारी काम आसान कर दिए हैं, लेकिन इसकी वजह से प्राइवेसी के सवाल भी उठते रहे हैं. ब्रिटेन अपने सिस्टम में बायोमेट्रिक डेटा को शामिल नहीं करेगा और डेटा सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देगा. समाचार पत्र द गार्जियन को एक ब्रिटेन के सरकार के प्रवक्ता ने ये बताया है.
यह भी पढ़ें: 'नमस्कार दोस्तों...' मोदी के सामने ब्रिटिश PM किएर स्टार्मर का इंडियन स्वैग

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










