
ब्रिटेन में चलती ट्रेन में मच गई चीख-पुकार... कई लोगों पर चाकू से हमला, 2 संदिग्ध अरेस्ट
AajTak
ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर में शनिवार की शाम एक ट्रेन पर खौफनाक हमला हुआ, जिसमें कई यात्रियों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने ट्रेन को हंटिंगडन स्टेशन पर रोककर एक्शन लिया और दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया. इस चाकूबाजी की वारदात ने दहशत फैला दी. घटनास्थल पर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं.
ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर में एक ट्रेन में चाकूबाजी की घटना सामने आई है. यहां शनिवार शाम इस घटना में चीख-पुकार मच गई और कई लोग घायल हो गए. मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और ट्रेन को हंटिंगडन स्टेशन पर रोककर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया. इसी के साथ घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति की निगरानी की जा रही है.
एजेंसी के अनुसार, कैम्ब्रिजशायर कांस्टेबुलरी ने कहा है कि शनिवार शाम लगभग 7:39 बजे (स्थानीय समय) पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रेन में कई यात्रियों पर चाकू से हमला किया गया है. यह ट्रेन कैम्ब्रिजशायर क्षेत्र से गुजर रही थी और जैसे ही ट्रेन हंटिंगडन के पास पहुंची, पुलिस ने उसे रोककर घेराबंदी कर दी. हथियारबंद पुलिस अफसरों ने ट्रेन में चढ़कर हालात को कंट्रोल किया और मौके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा कि हमले में घायल यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
कैम्ब्रिजशायर पुलिस और ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस (BTP) संयुक्त रूप से इस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चाकू से यात्रियों पर हमले के पीछे की मंशा क्या थी. पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यदि किसी ने इस घटना को देखा है या मोबाइल पर कोई वीडियो/फोटो रिकॉर्ड किया है, तो वह पुलिस की मदद करें. क्षेत्र के लोगों से भी कहा गया है कि वे अफवाहों से बचें और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें.
यह भी पढ़ें: यूके में दीवार गिरने से पंजाब के युवक की मौत, स्टडी वीजा पर गया था विदेश
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस घटना की निंदा की और सोशल मीडिया पर लिखा- हंटिंगडन के पास ट्रेन में हुआ यह हमला बेहद चिंताजनक है. मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ितों के साथ हैं. मैं आपातकालीन सेवाओं का धन्यवाद करता हूं. क्षेत्र में मौजूद लोग पुलिस के निर्देशों का पालन करें.
वहीं यूके की गृह सचिव शबाना महमूद ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे लगातार स्थिति की जानकारी ले रही हैं. उन्होंने कहा कि यह एक दुखद घटना है. दो संदिग्धों को तुरंत गिरफ्तार किया जा चुका है. ऐसे समय में लोग किसी भी तरह की अटकलों और गलत सूचनाओं से बचें.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







