
ब्रिटेन में गणेश चतुर्थी समारोह में हंगामा, हिंदू पुजारी के साथ अभद्रता, पुलिस ने धक्का मारा
AajTak
ब्रिटेन में गणेश चतुर्थी जुलूस कार्यक्रम में बवाल हो गया है. आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने एक हिंदू पुजारी के साथ अभद्रता की है और उसे धक्का मारा है. घटना का प्रवासी समुदाय ने विरोध किया, जिसके बाद ब्रिटेन पुलिस ने पूरे मामले में सफाई दी और हिंदू पुजारी की गिरफ्तारी का कारण बताया है.
ब्रिटेन में गणेश चतुर्थी समारोह में हंगामा होने की घटना सामने आई है. यहां हिंदु पुजारी के साथ अभद्रता की गई और उसे पुलिस ने धक्का मारा है. बाद में ब्रिटेन पुलिस ने घटना को लेकर सफाई दी. पुलिस का कहना है कि इमरजेंसी कर्मचारी पर हमला करने के आरोप में 55 वर्षीय शख्स (पुजारी) को गिरफ्तार किया गया था. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ब्रिटेन पुलिस ने बुधवार को कहा, मामला लीसेस्टर शहर का है. एक वायरल वीडियो में गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान कथित तौर पर भारतीय मूल के पुरुषों और महिलाओं के समूह और एक पुलिस अधिकारी के बीच विवाद होते देखा जा रहा है. पुलिस का कहना था कि धार्मिक उत्सव समारोह की अनुमति ली गई थी, लेकिन सोमवार को एक जुलूस निकाला गया, जिसकी अनुमति नहीं थी. इसी सिलसिले में पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से बात करने की कोशिश की, तभी एक इमरजेंसी कर्मचारी पर हमला किया गया. पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति को सोमवार शाम हिरासत में लिया गया था और पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया गया है.
'वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दी सफाई'
दरअसल, प्रवाही समूह की तरफ से गणेश चतुर्थी पर जुलूस निकाला गया था. इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने हिंदू पुजारी के साथ कथित तौर पर अभद्रता की और धक्का मारा था. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस की तरफ से सफाई दी गई है.
'इमरजेंसी कर्मचारी पर हमला करने का लगाया आरोप'
यूके समुदाय समूह ने ट्वीट किया और कहा, गणेश चतुर्थी समारोह में बाधा डाली गई है. लीसेस्टर शायर पुलिस के सार्जेंट एडम अहमद ने हिंदू पुजारी को धक्का दिया है. वहीं, लीसेस्टरशायर पुलिस ने एक बयान में कहा है, 55 साल के एक व्यक्ति को 18 सितंबर को लीसेस्टर के बेलग्रेव रोड पर एक इमरजेंसी कर्मचारी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











