
ब्रिटेन में इतनी ठंड कि नदी के साथ समुद्र में भी बर्फ जमी, 60 साल में पहली बार हुआ ऐसा
AajTak
ब्रिटेन के कई इलाकों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आई हैं क्योंकि अधिक बर्फ की वजह से पेड़-पौधे सूख गए.
ब्रिटेन में इतनी अधिक ठंड हो गई है कि थेम्स नदी कुछ जगहों पर बर्फ में बदल गई है. 60 साल में पहली बार ऐसा हुआ है. दूसरी ओर, एल्डिंघम बीच पर मोरेकाम्बे की खाड़ी में भी बर्फ जमी हुई दिखाई दे रही है. ब्रिटेन के नॉर्थ यॉर्कशायर में तापमान माइनस 15.3 डिग्री तक पहुंच गया है. फरवरी के महीने में यह रिकॉर्ड है. (फोटोज- AP) ब्रिटेन के कई हिस्से में 4 इंच तक बर्फ गिरी हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार-रविवार को भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी. रिवर ग्रेट ऊज में तो नावें बर्फ की वजह से फंस गईं.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











