
ब्रिटेन के बाद क्या अमेरिका में भी चलेगा भारतवंशी का सिक्का? ये नेता दें सकती हैं बाइडेन को टक्कर
AajTak
भारतीय मूल की अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं. गुरुवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह आगामी संभावित राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की योजना बना रही हैं. अमेरिका की मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी भारतीय मूल की ही हैं. इसके अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी भारतीय मूल के हैं.
प्रमुख भारतीय अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति के तौर पर वह अमेरिका को नई दिशा में ले जा सकती हैं. अमेरिका की वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी भारतीय मूल की ही हैं.
गुरुवार को फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में निक्की हेली ने कहा कि वह आगामी संभावित राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की योजना बना रही हैं. साउथ कैरोलिना की पूर्व गर्वनर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा कि मैं कभी कोई रेस नहीं हारी हूं. मैंने उस वक्त भी कहा था और अब भी कह रही हूं कि मैं अब हारने वाली नहीं हूं.
फॉक्स न्यूज से बात करते हुए निक्की हेली ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह नई नेता हो सकती हैं जो देश को एक नई दिशा में ले जा सकती हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर बाइडेन को दूसरा कार्यकाल मिलना संभव नहीं हैं.
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए निक्की हेली ने कहा, "मैं यहां कोई घोषणा नहीं करने जा रही हूं. लेकिन मुझे लगता है, आप नजर बनाए रखें." हालांकि इंटरव्यू के दौरान उन्होंने संकेत दिया कि वह अमेरिका की नई नेता हो सकती हैं.
इंटरव्यू के दौरान हेली ने कहा, "जब आप खुद को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर देखते हैं, तो दो चीजें देखना महत्वपूर्ण हो जाता है. आप पहले देखते हैं कि क्या मौजूदा स्थिति नए नेतृत्व की मांग कर रही है? दूसरा, यह कि क्या मैं वह व्यक्ति हूं जो नेतृत्व कर सकें.
मैं कभी हारी नहीं हूंः निक्की हेली

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








