
ब्रिटेन के प्लाईमाउथ शहर में गोलीबारी में छह लोगों की मौत, आतंकी घटना से इंकार
Zee News
पुलिस के बयान के मुताबिक, ‘‘डेवोन और कॉर्नवॉल पुलिस इस बात पर जोर देना चाहेगी कि यह आतंकवाद से जुड़ी घटना नहीं लगती है. इलाके की घेराबंदी कर ली गयी है और पुलिस घटना के सिलसिले में अन्य किसी की तलाश नहीं कर रही.’’
लंदनः दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के प्लाईमाउथ शहर में हुई गोलीबारी की गंभीर घटना में संदिग्ध हमलावर समेत छह लोगों की मौत हुई है. डेवोन और कॉर्नवॉल पुलिस ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि शहर के कीहेम इलाके में दो औरतें और दो मर्द मृत मिले और एक अन्य घायल महिला की अस्पताल में मृत्यु हो गई. माना जा रहा है कि गोलीबारी की घटना में इन सभी को गोली लगी थी. समझा जाता है कि संदिग्ध हमलावर ने गोलीबारी के दौरान खुद को भी गोली मार ली होगी. स्थानीय तौर पर उसे जेक डेविसन के नाम से जाना जाता था. पुलिस ने इसे “संकटमय घटना” घोषित किया है. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. पुलिस के बयान के मुताबिक, ‘‘डेवोन और कॉर्नवॉल पुलिस इस बात पर जोर देना चाहेगी कि यह आतंकवाद से जुड़ी घटना नहीं लगती है. इलाके की घेराबंदी कर ली गयी है और पुलिस घटना के सिलसिले में अन्य किसी की तलाश नहीं कर रही.’’ इलाके के सांसद ने की घटन की तस्दीक प्लाईमाउथ से सांसद ल्यूक पोलार्ड ने ट्वीट किया, “पुलिस ने प्लाईमाउथ के कीहेम में गोलीबारी में छह लोगों की मौत की तस्दीक की है. कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह बहुत भयावह है.” हवाई एंबुलेंस और वरिष्ठ चिकित्सकों समेत आपातकालीन सेवाओं के कर्मी स्थानीय समयानुसार छह बजकर 10 मिनट पर हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








