
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स दूसरी बार कोरोना की चपेट में, खुद को किया आइसोलेट
AajTak
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स एक बार फिर वायरस की चपेट में हैं. शाही परिवार की ओर से दी जानकारी के मुताबिक गुरुवार को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को एहतियातन आइसोलेट कर लिया है.
देश भर में कोरोना के लगातार आ रहे मामले चिंताजनक हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. प्रिंस चार्ल्स के दफ्तर ने इस बारे में जानकारी दी. This morning The Prince of Wales has tested positive for COVID-19 and is now self-isolating. HRH is deeply disappointed not to be able to attend today's events in Winchester and will look to reschedule his visit as soon as possible.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











