
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने भाई एंड्रयू से छीना प्रिंस का टाइटल, एपस्टीन स्कैंडल में एक्शन
AajTak
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपने भाई एंड्रयू से प्रिंस समेत सभी शाही टाइटल छीनने के फैसले पर मुहर लगा दी है. यह कार्रवाई एपस्टीन स्कैंडल में एंड्रयू का नाम आने को लेकर भारी विरोध के बीच हुई है.
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपने छोटे भाई प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. किंग चार्ल्स ने अपने छोटे भाई से प्रिंस का टाइटल छीन लिया है. ब्रिटेन के शाही महल बकिंघम पैलेस की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक एंड्रयू से प्रिंस टाइटल के साथ ही सभी सैन्य सम्मान वापस लेने का भी फैसला लिया गया है.
किंग ने प्रिंस एंड्रयू को विंडसर के रॉयल लॉज से भी बाहर निकालने का फैसला लिया है और इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक किंग ने यह फैसला एपस्टीन स्कैंडल में एंड्रयू का नाम आने के मामले को लेकर लिया है. इस मामले में एंड्रयू का नाम आने के बाद से ही शाही परिवार पर सवाल उठ रहे थे.
किंग चार्ल्स को हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान एंड्रयू को लेकर भारी विरोध का सामना करना पड़ा था. एंड्रयू को लेकर विरोध बढ़ गया था और किंग चार्ल्स पर अपने भाई एंड्रयू के खिलाफ एक्शन का दबाव था. बकिंघम पैलेस में पिछले हफ्ते हुई बैठक में किंग चार्ल्स ने यह साफ कहा था कि शाही परिवार की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
किंग चार्ल्स ने अब एंड्रयू से प्रिंस का टाइटल, सैन्य सम्मान छीनने के साथ ही शाही आवास से उनको बाहर करने के फैसले पर मुहर लगा दी है. प्रिंस एंड्रयू अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सकेंगे और उनको अब एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर के नाम से जाना जाएगा. विंडसर में 30 कमरों वाला शाही आवास भी उनसे छिन जाएगा और सरकारी खर्च पर मिलने वाली निजी सुरक्षा भी नहीं मिलेगी. एंड्रयू को प्रिंस का टाइटल छीने जाने, शाही आवास से बाहर निकाले जाने के बाद अब आम जीवन जीना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में भारतीय मूल की युवती से ‘नस्लीय आधार पर बलात्कार’, आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
एंड्रयू से छीने ये टाइटल

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.






