
ब्रिटेन का हैवान पति, पत्नी को मारकर लाश के किए 224 टुकड़े, फिर नदी में बहाया
AajTak
ब्रिटेन में एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी फिर उसके शरीर को 224 टुकड़ों में काट दिया. लाश के टुकडों को उसने प्लास्टिक के बैग में भरकर नदी में फेंक दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, मामला पिछले साल मार्च 2023 का है. पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे सोमवार यानी 8 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी.
ब्रिटेन मे एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. 28 साल के निकोलस मेटसन ने अपनी पत्नी को चाकू से गोद कर हत्या कर दी और फिर उसके शरीर को 200 से ज्यादा टुकडों में काट कर प्लास्टिक के बैग में भरकर नदी मे फेंक दिया.
पिछले वर्ष 25 मार्च 2023 को 26 साल की होली ब्रैमली लापता हो गई थी. लापता होने के आठ दिन बाद ब्रैमली का का शव बासिंघम, लिंकनशायर में विथम नदी में पाया गया था. हत्या के लगभग एक साल बाद ब्रैमली के पति निकोलस मेटसन ने बिना कोई कारण बताए अपना जुर्म कबूल कर लिया है. लिंकनशायर पुलिस के मुताबिक, निकोलस मेटसन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. हालांकि, मेटसन ने इससे पहले अपनी पत्नी की हत्या से इनकार कर दिया था.
दोस्त की मदद से शव को लगाया ठिकाना
पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति जोशुआ हैनकॉक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, हैनकॉक ने शव को ठिकाने लगाने में मेटनस की मदद की थी. हैनकॉक ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है. ब्रिटिश अखबार बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लिंकन क्राउन कोर्ट में शुक्रवार को सजा की सुनवाई के दौरान यह पता चला कि हैनकॉक मेटसन का दोस्त है और उसने ब्रैमली के शव को ठिकाने लगाने के लिए मेटसन से कुछ पैसे भी लिए थे.
रिपोर्ट के मुताबिक, मेटसन आदतन अपराधी है. साल 2013, 2016 और 2017 में भी मेटसन को विभिन्न अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था. हालांकि, मेटसन ने यह नहीं बताया है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की. मेटसन और ब्रैमली ने साल 2021 में शादी की थी और दोनों तलाक लेने के कगार पर थे.
कोर्ट में सुनवाई के दौरान ब्रैमली की मां और बहन ने मेटसन को एक 'दुष्ट राक्षस' बताया है. ब्रैमली के परिवार ने यह भी कहा कि मेटसन ने जबरदस्ती और धोखे से ब्रैमली को अपने झांसा में फंसाया था. यही कारण था कि 16 महीने के बाद ही दोनों की शादी टूट गई.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











