
ब्रिटेन का सबसे Depressing शहर, सड़क पर होती है मार-काट, घर से नहीं निकलते लोग
AajTak
यूके के पीटरबरौ को बुरे कारण से वाइल्ड वेस्ट कहा जाता है. यहां ड्रग्स और क्राइम की हालत ऐसी है कि लोग घरों से निकलने में भी डरते हैं. यहां ड्रग्स के लिए लूट और मारकाट आम है.
यूं तो दुनिया के हर कोने में क्राइम है लेकिन ब्रिटेन के खास शहर में जितना क्राइम है उतना शायद कहीं नहीं होगा. यहां क पीटरबरौ को बुरे कारण से वाइल्ड वेस्ट कहा जाता है. यहां ड्रग्स और क्राइम की हालत ऐसी है कि लोग घरों से निकलने में भी डरते हैं. इसे यूके का सबसे डिप्रेसिंग शहर भी कहा जाता है.
ड्रग्स के लिए क्राइम
पिछले साल हालात इतने ख़राब हो गए कि पुलिस ने ऑपरेशन सुनामी शुरू किया, जिसका टारगेट नशीली दवाओं की समस्या और स्ट्रीट क्राइम से निपटना था.
द सन के अनुसार, इस दौरान 48 गिरफ्तारियां हुईं और 22 लोगों पर 88 नशीली दवाओं के अपराधों का आरोप लगाया गया. उनमें से 12 को जेल हुई. पुलिस ने £250,000 (2.64 करोड़ रुपये) के ड्रग्स भी जब्त किए. यहां ये ड्रग्स ही हैं जिसके कारण अपराध बढ़ा है. पुलिस का कहना है कि अप्रैल 2020 से पीटरबरौ में हत्या की कोशिश के 28 मामले सामने आए. इनमें से 14 मामले ड्रग्स से जुड़े हुए थे.
सुबह चार बजे तक चीखते लोग
ऐसा कहा जाता है कि खास मॉन्यूमेंट स्ट्रीट एक ऐसी जगह है जहां समस्याएं फैली हुई हैं. लोगों का कहना है कि यहां लोग खुले में ड्रग्स लेते हैं. पुलिस को दिसंबर में पूरे एक घर को सील करना पड़ा था. एक लोकल शख्स ने द सन को बताया- उस घर में नशीली दवाओं को लेकर बहुत सारी समस्याएं थीं. वे सुबह एक बजे से चार बजे तक चीखते थे. ऐसा सप्ताह में दो या तीन बार जरूर होता था.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












