
ब्रिटेन का सबसे महंगा तलाक, पिता की तरफ से बेटा मां को देगा 760 करोड़ रुपये
AajTak
अंत में जज ने अपना फैसला सुना दिया. जज ने आदेश दिया कि तैमूर अपनी मां को अब 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 760 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा.
तलाक के कई मामले सामने आते रहते हैं जिसमें कभी एक पक्ष को तो कभी दूसरे पक्ष को ढेर सारा पैसा देता है. ब्रिटेन से तलाक का ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पति-पत्नी के बीच तलाक के झगड़े में बेटे द्वारा मां को करीब 760 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. यह ब्रिटेन का सबसे महंगा तलाक बताया जा रहा है. प्रतीकात्मक तस्वीर: Getty Images ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला लंदन की एक कोर्ट ने सुनाया है. यह पूरा मामला लंदन के ही फरहाद- तातियाना नामक दंपति और उनके बेटे तैमूर से जुड़ा है. अपने फैसले में जज ने आरोपी बेटे को बेईमान बताया, जो अपने पिता की सहायता के लिए कुछ भी कर सकता है. प्रतीकात्मक तस्वीर: Getty Images क्या है पूरा मामला: दरअसल, तैमूर चाहता था कि पिता की संपत्ति में हिस्सा न बंटे और मां को तलाक के समय मुआवजा अधिक ना मिल सके. रिपोर्ट के मुताबिक, जज ने अपने आदेश में कहा कि अरबपति फरहाद के बेटे तैमूर ने अपने पिता की संपत्तियों को छिपाया है. प्रतीकात्मक तस्वीर: Getty ImagesMore Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












