
ब्रिटेनः प्रिंस फिलिप की शोक सभा से भागी महिला, सड़क पर हुई टॉपलेस
AajTak
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का पिछले दिनों निधन हो गया था. आज प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में चल रही थी लेकिन इस दौरान वहां आई एक महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया. महिला ने अपना टॉप उतार दिया.
ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार से पहले हो रही शोक सभा से एक महिला निकलकर सड़क की ओर अचानक दौड़ पड़ी. दौड़ते हुए ये महिला चिल्ला रही थी कि प्लेनेट को बचाओ. जब लोगों ने ये नजारा देखा तो वे हैरान रह गए. तत्काल ही पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसे एक कपड़े से ढक दिया. ये घटना उस समय की है जब सेंट जॉर्ज चैपल के अंदर चल रही शोकसभा के दौरान एक मिनट का राष्ट्रीय मौन रखा गया था. उसी दौरान इस महिला ने जोर से चिल्लाते हुए दौड़ लगा दी. ये महिला महल के गेट से निकलकर सड़क तक आ पहुंची. जब तक उसे पकड़ा जाता, उसने वहां स्थित क्वीन विक्टोरिया की प्रतिमा पर छलांग लगा दी.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











