
ब्रा में पुरुष, टॉपलेस महिलाएं, बर्लिन की सड़क पर क्यों हुआ ये प्रदर्शन?
AajTak
महिलाओं ने यह प्रदर्शन इसलिए किया क्योंकि वहां बीते दिनों एक फ्रांसीसी औरत को शहर के पार्क में बिना टॉप के धूप सेंकने के आरोप में बाहर निकाल दिया गया था.
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में लैंगिक समानता की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया जिसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थी. महिलाओं ने बिना कपड़ों के सड़कों पर साइकिल की सवारी करते हुए समान लैंगिक अधिकार के लिए आवाज बुलंद की. (सभी तस्वीरें- getty/reuters) महिलाओं ने यह प्रदर्शन इसलिए किया क्योंकि वहां बीते दिनों एक फ्रांसीसी औरत को शहर के पार्क में बिना टॉप के धूप सेंकने के आरोप में बाहर निकाल दिया गया था. स्थानीय मीडिया के अनुसार फ्रांसीसी महिला एक दोस्त और दो बच्चों को स्विम पार्क में खेलने के लिए लेकर गई थी और उस दौरान गैब्रिएल ने स्विमसूट पहना रखा था. जब गार्डों ने महिला को सीना ढकने के लिए कहा तो, तो उसने बार-बार सवाल किया कि उसे ऐसा क्यों करना चाहिए. महिला ने सवाल किया कि पुरुष बिना टॉप के पार्क में स्वतंत्र रूप से धूप सेंक सकते हैं तो वो क्यों नहीं?More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












