
ब्राजील में लैंडस्लाइड और बाढ़ से 31 की मौत, कई लोग बेघर
AajTak
ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य भारी बारिश और लैंडस्लाइड से 31 लोगों की मौत हो गई.
ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य परनंबुको में शनिवार को भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई. क्षेत्र के एक अन्य राज्य अलागोस में शुक्रवार को नदी की बाढ़ में बह जाने से दो लोगों की मौत हो गई. नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि परनंबुको में बाढ़ के कारण 1,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है.
बाढ़ वाले क्षेत्रों में रहते हैं 32,000 परिवार परनंबुको में नागरिक सुरक्षा एजेंसी के कार्यकारी सचिव, लेफ्टिनेंट कर्नल लियोनार्डो रोड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि राज्य में लैंडस्लाइड या बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों में लगभग 32,000 परिवार रहते हैं.
कई जगह इमरजेंसी की घोषणा रेसिफे शहर में बेघरों के आने के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं. अलागोस में राज्य सरकार ने कहा कि पिछले कई दिनों में भारी बारिश के प्रभाव के कारण 33 नगर पालिकाओं ने इमरजेंसी की घोषणा की है.
राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने ट्विटर पर कहा कि क्षेत्रीय विकास मंत्रालय और सशस्त्र बलों की टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए लागोस भी भेजा जाएगा.ये भी पढ़ें:

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











