
ब्राजील के स्कूलों में अंधाधुंध फायरिंग, दो टीचर्स समेत तीन लोगों की मौत, 11 घायल
AajTak
ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी इलाके में एक नकाबपोश शूटर ने दो स्कूलों में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की दी. घटना में दो शिक्षकों और एक छात्र की मौत हो गई. सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को बुलेटप्रूफ जैकेट पहने देखा जा रहा है. हमला करते वक्त वह हाथों में एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल लिए है.
ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी इलाके से बुरी खबर आई है. वहां शुक्रवार को नकाबपोश हमलावर ने दो स्कूलों में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की. घटना में दो टीचर और एक छात्र की मौत हो गई है. जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं. शूटर एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल (semiautomatic pistol) लिए थे और बुलेटप्रूफ जैकेट पहने थे. मौके पर पुलिस पहुंची और शूटर की तलाश तेज कर दी है.
न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, राज्य के जन सुरक्षा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि फायरिंग प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में की गई. यहां छात्रों और टीचर थे. घटना एस्पिरिटो सैंटो राज्य के अराक्रूज शहर की है. यहां दोनों स्कूल एक ही सड़क पर स्थित हैं. हालांकि, शूटर को पकड़े जाने को लेकर अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.
बुलेटप्रूफ जैकेट पहने देखा गया शूटर
सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को बुलेटप्रूफ जैकेट पहने देखा जा रहा है. हमला करते वक्त वह हाथों में एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल लिए है. इस संबंध में एस्पिरिटो सैंटो के सार्वजनिक सुरक्षा सचिव मर्सियो सेलांटे ने एक वीडियो जारी कर जानकारी दी है.
चेहरा ढककर स्कूल में पहुंचा हमलावर
इस घटना में 9 शिक्षकों समेत 11 लोग घायल हो गए. वीडियो में देखा गया कि पब्लिक स्कूल में ताला तोड़ने के बाद शूटर ने शिक्षक के लाउंज में प्रवेश किया. शूटर ने अपना चेहरा ढक लिया था, जिससे उसे पहचानना मुश्किल हो गया. सेलांटे ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसके साथ अन्य लोग थे या वह किसी दूसरों के इशारे पर फायरिंग करने पहुंचा था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











