
'ब्रह्मास्त्र' पार्ट 2 बनना मुश्किल, धर्मा-डिज्नी ने पीछे खींचे हाथ, अंबानी परिवार के भरोसे अयान
AajTak
मीडिया रिपोर्ट्स की मानी जाए तो 'ब्रह्मास्त्र' के ओरिजिनल क्रिएटर्स धर्मा प्रोडक्शन्स यानी करण जौहर और डिज्नी ने इसे बनाने से हाथ खींच लिये हैं. दोनों ने 'ब्रह्मास्त्र' के आगे के पार्ट्स को ड्रॉप कर दिया है. ऐसे में अयान फिल्म को जिओ स्टूडिओ लेकर पहुंचे. अगर ये डील फाइनल हो जाती है तो 'ब्रह्मास्त्र' के किरदारों के स्पिन ऑफ भी आ सकते हैं.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' ने अपनी रिलीज के साथ फैंस का दिल खुश कर दिया था. डायरेक्टर अयान मुखर्जी की बनाई ये फिल्म ना सिर्फ दर्शकों को पसंद ही नहीं आई, बल्कि उन्हें इसके आगे के पार्ट्स का भी इंतजार था. सालों पहले जब अयान ने 'ब्रह्मास्त्र' को बनाने का ऐलान किया था. तब उन्होंने कहा था कि वो इसे तीन हिस्सों में बनाने वाले हैं. पहले पार्ट के आने के बाद फैंस को दूसरे और तीसरे का इंतजार है, लेकिन अब 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल्स पर खतरा मंडरा रहा है.
धर्मा-डिज्नी ने किया किनारा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानी जाए तो 'ब्रह्मास्त्र' के ओरिजिनल क्रिएटर्स धर्मा प्रोडक्शन्स यानी करण जौहर और डिज्नी ने इसे बनाने से हाथ खींच लिये हैं. दोनों ने 'ब्रह्मास्त्र' के आगे के पार्ट्स को ड्रॉप कर दिया है. बताया ये भी जा रहा है कि दोनों अयान मुखर्जी को फिल्म के राइट्स बेचना चाह रहे थे. अयान पहले से फिल्म के कुछ हिस्से पर अपना कंट्रोल रखते हैं. फिल्म के राइट्स मिलने के बाद अयान मुखर्जी इसे जिओ स्टूडियोज के पास लेकर पहुंचे थे.
जिओ स्टूडियो बनाएगा ब्रह्मास्त्र
फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो अयान मुखर्जी, अब जिओ स्टूडियोज के लिए 'ब्रह्मास्त्र' पार्ट 2 और पार्ट 3 बनाना चाहते हैं. इसके अलावा उनका प्लान स्टूडियो के साथ मिलकर फिल्म के दूसरे किरदारों के स्पिन ऑफ वेब सीरीज और इंडिपेंडेंट फिल्मों के रूप में लाना भी है. सूत्र के मुताबिक, अयान ने अपने अस्त्रवर्स में नंदी अस्त्र, पवन अस्त्र, गज अस्त्र और जल अस्त्र को बनाया है. अपनी फिल्मों के जरिए वो सिर्फ जल अस्त्र को बड़े पर्दे पर दिखा पाएंगे. अगर जिओ स्टूडियोज के साथ उनकी डील पक्की हो जाती है तो बाकी सभी अस्त्रों पर स्पिन ऑफ बनेंगे. इनका निर्देशन दूसरे डायरेक्टर करेंगे.
क्या है ब्रह्मास्त्र को ना बनाने का कारण?

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











