
ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- ये वोट बैंक बनाने की रणनीति
AajTak
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आजतक के साथ विशेष बातचीत की, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव पर जातिगत विभाजन के माध्यम से वोट बैंक बनाने का आरोप लगाया. पाठक ने संगम के पानी की स्थिति पर भी सरकार का पक्ष रखा, ये दावा किया कि पानी दूषित नहीं है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











