
'बोले चूड़ियां...' ट्रेडमिल के ऊपर युवक का जबरदस्त डांस, यूजर्स बोले- जरा संभल के..
AajTak
Viral Video में देखा जा सकता है कि कैसे युवक जिम में ट्रेडमिल के ऊपर चहलकदमी करते हुए डांस स्टेप कर रहा है. बैकग्राउंड में 'बोले चूड़ियां...' सॉन्ग बज रहा है. युवक बड़े आराम से वॉक के साथ डांस कर रहा है. उसके डांस मूव्स कमाल के हैं. यूजर्स उसकी तारीफ कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं. यहां अक्सर पॉपुलैरिटी के लिए लोग अजब-गजब स्टंट करते नजर आ जाते हैं. इस बीच एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है. इसमें एक युवक ट्रेडमिल के ऊपर बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस करते दिखाई दे रहा है.
इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किसी ने इसे खतरनाक स्टंट बताया तो किसी ने युवक के डांस की तारीफ की. वीडियो को अब तक 30 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. सैकड़ों यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे युवक जिम में ट्रेडमिल के ऊपर चहलकदमी करते हुए डांस स्टेप कर रहा है. बैकग्राउंड में 'बोले चूड़ियां...' सॉन्ग बज रहा है. युवक बड़े आराम से वॉक के साथ डांस कर रहा है. उसके डांस मूव्स कमाल के हैं.
बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Alok Sharma नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस अकाउंट को 1 लाख 20 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं. गौरतलब है कि इस इंस्टाग्राम अकाउंट से पहले भी ऐसे कई वीडियोज शेयर किए गए हैं, जिनमें युवक ट्रेडमिल पर डांस कर रहा है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












