
'बोरी में बंद पत्नी-बच्चों की लाश से सुकून मिलता था, लगता था परिवार मेरे साथ सो रहा है...', Lucknow में ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने वाले आरोपी का कुबूलनामा
AajTak
Crime News: आरोपी ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और शवों को करीब दो दिनों तक घर में रखा. घर से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी मिली. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
UP Crime News: राजधानी लखनऊ में एक शख्स नेअपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और शवों को करीब दो दिनों तक घर में रखा. घर से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी मिली थी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने कहा कि बोरी में बंद पत्नी और बच्चों की लाश से सुकून मिलता था.
लखनऊ दक्षिण के पुलिस उपायुक्त (DCP) तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि मामले का आरोपी राम लखन गौतम मूल रूप से बलरामपुर जिले का रहने वाला है और लखनऊ के बिजनौर थाना इलाके में किराए का मकान लेकर रहता था.
डीसीपी के मुताबिक, रविवार दोपहर मकान मालिक धीरेंद्र कुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि पेशे से राजमिस्त्री राम लखन करीब 25 दिन पहले किराए के मकान में रहने आया था. अब उसके कमरे से बदबू आ रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ताला तुड़वाकर अंदर दाखिल हुई तो रामलखन की 25 वर्षीय पत्नी ज्योति, 6 साल की बेटी पायल और साढ़े तीन साल के बेटे आनंद की लाश एक बोरी में ही पैक कर रखी थी.
पड़ोसियों से जानकारी ली गई तो पता चला राम लखन सुबह ही दरवाजा बंद करके गया है. पुलिस ने मकान मालिक से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पड़ताल की तो रामलखन की लोकेशन सोहरामऊ में मिली, जहां पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने 28 मार्च को इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. पत्नी के चिनहट इलाके में रहने वाले व्यक्ति से अवैध संबंध थे. कई महीनों तक वो उसी के साथ रहकर वापस आई थी. इसी वजह से उसने पहले पत्नी की दुपट्टे से गला कसकर हत्या की और फिर अपने दोनों बच्चों को सोते समय हाथ से गला दबाकर मार डाला. तीनों ही लाश को एक बोरी में बंद कर दिया. देखें Video:-
दो दिनों से रामलखन रात में बोरी में बंद तीनों लाश के साथ ही सोता था. पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसे सुकून लगता था कि परिवार उसके साथ सो रहा है. पत्नी से घरेलू कलह के चलते उसने ऐसा कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. उधर, पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में जांच शुरू कर दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









