
बोमन ईरानी की मां का 94 साल की उम्र में निधन, एक्टर ने लिखी इमोशनल पोस्ट
AajTak
बोमन ने आगे लिखा कि कल रात उन्होंने मलाई कुल्फी और आम खाने के लिए मांगा. वह चांद-सितारे भी मांग सकती थीं. वह थीं और हमेशा रहेंगी, एक सितारा. बता दें कि बोमन ईरानी के मां के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी की मां जेर ईरानी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए फैन्स को दी. बोमन ने इंस्टाग्राम पर मां के लिए इमोशनल पोस्ट लिखी. इसमें उन्होंने बताया कि सुबह में मां ने नींद में ही दम तोड़ दिया. जब वह केवल 32 साल की थीं तो उन्होंने बोमन के लिए मां और पिता दोनों का किरदार रियल लाइफ में अदा किया. बोमन ने लिखी पोस्ट बोमन ने लिखा, "मां ईरानी का आज सुबह नींद में निधन हो गया. वह 94 साल की थीं. उन्होंने मेरे लिए माता-पिता दोनों की भूमिका निभाई है, जब वह केवल 32 साल की थीं, तब से अब तक. वह क्या शानदार इंसान थीं जो छोटी-छोटी मजेदार कहानियों से भरी थीं. जब उन्होंने मुझे फिल्मों में भेजा तो वह शाम में यह सुनिश्चित करती थीं कि कम्पाउंड के सभी बच्चे मेरे से मिलने आएं. वह बोलती थीं कि पॉपकॉर्न लाना मत भूलना. उन्हें खाना पसंद था और अपने गाने भी. वह विकिपिडिया पर फैक्ट चेक करती थीं, साथ ही IMDb के फ्लैश देखा करती थीं. वह हमेशा कहती थीं मुझे कि तुम केवल इसलिए एक एक्टर नहीं हो जहां लोग तुम्हारी सराहना करेंगे. तुम एक एक्टर इसलिए हो, क्योंकि तुम लोगों को हंसा सकते हो. लोगों को खुश करो. उन्हें हंसाओ."
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










