
बॉस हो तो ऐसा! कंपनी बेचकर अमेरिकी सीईओ ने कर्मचारियों में बांटे 2,000 करोड़ रुपये
AajTak
कंपनी बिक गई, नौकरी भी चली गई… लेकिन बोनस में इतनी बड़ी रकम मिली कि जिंदगी भर की टेंशन ही खत्म हो गई. जिन कर्मचारियों को लगा था कि आगे क्या होगा, वही अब सुकून की सांस ले रहे हैं. आखिर कौन सी कंपनी है जिसने ऐसा बोनस दिया कि इसकी कहानी सुनकर हर कोई हैरान रह गया?
अमेरिका के लुइसियाना में स्थित फैमिली बिजनेस फाइबरबॉन्ड के सीईओ ग्राहम वॉकर ने कंपनी बेचने के बाद ऐसा फैसला लिया, जिसकी चर्चा अब दुनियाभर में हो रही है. कंपनी की बिक्री से मिली रकम में से उन्होंने 15 प्रतिशत हिस्सा, यानी करीब 240 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 21 अरब 55 करोड़ रुपये), सीधे अपने 540 फुल-टाइम कर्मचारियों में बांट दिया. खास बात यह रही कि इन कर्मचारियों के पास कंपनी की कोई इक्विटी नहीं थी, फिर भी उन्हें इस डील का बड़ा हिस्सा मिला.
फाइबरबॉन्ड को अमेरिकी दिग्गज कंपनी Eaton को बेचा गया था. इस सौदे के दौरान ग्राहम वॉकर ने साफ शर्त रखी कि कर्मचारियों को सेल प्रोसीड्स का हिस्सा दिया जाएगा. यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में सामने आई है. ग्राहम वॉकर के मुताबिक, यह फैसला कर्मचारियों की उस लॉयल्टी के सम्मान में लिया गया, जो उन्होंने कंपनी के मुश्किल दौर में दिखाई.
इतना पैसा कि बिना कमाए भी जिंदगी चल सकती है
बोनस की राशि किसी के लिए भी चौंकाने वाली थी. औसतन हर कर्मचारी को करीब 4 लाख 43 हजार डॉलर (लगभग 3.7 करोड़ रुपये) का बोनस मिला. यह रकम एक साथ नहीं, बल्कि पांच साल में दी जानी है, बशर्ते कर्मचारी कंपनी में बने रहें. बोनस की पेमेंट जून 2025 से शुरू हो चुकी है.
इस फैसले ने कई कर्मचारियों की जिंदगी बदल दी. एक महिला कर्मचारी, जो 1995 से कंपनी में काम कर रही हैं और कभी 5.35 डॉलर प्रति घंटा की सैलरी पर थीं, उन्होंने इस बोनस से अपना मॉर्टगेज चुकाया और एक क्लोदिंग बुटीक शुरू किया. उनके मुताबिक, पहले गुजारा सैलरी से सैलरी तक ही होता था, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. अन्य कर्मचारियों ने इस रकम से कर्ज चुकाया, कार खरीदी, बच्चों की कॉलेज फीस भरी, रिटायरमेंट फंड मजबूत किया या परिवार के साथ यात्रा की योजना बनाई.
'यह उनका पैसा है'

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











