
बॉलीवुड राजपाल को दे रहा करोड़ों की मदद, झूठा है वादा, भाई के बाद KRK का दावा
AajTak
राजपाल यादव के लोन की राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये तक हो गई है. कानूनी कार्यवाही के बीच फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों से राजपाल और उनके परिवार को आर्थिक मदद मिल रही है. हालांकि कमाल आर खान उर्फ केआरके के नए दावों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.
बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव अभी भी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्होंने एक लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस मामले में 10 फरवरी को सरेंडर किया था. ये मामला एक फिल्म के लिए लिये गए लोन से जुड़ा है. अब लोन की राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये तक हो गई है. कानूनी कार्यवाही के बीच फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों से राजपाल और उनके परिवार को आर्थिक मदद मिल रही है. हालांकि कमाल आर खान उर्फ केआरके के नए दावों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.
KRK ने लगाया आरोप
खुद को मूवी क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान उर्फ KRK ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि राजपाल यादव के परिवार को फिल्म जगत के किसी भी व्यक्ति से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है. केआरके की ये बात पहले आई रिपोर्ट्स के विपरीत है. शुक्रवार, 13 फरवरी को अपने आधिकारिक X हैंडल पर उन्होंने लिखा, 'राजपाल यादव के भाई ने कहा है कि उन्हें अब तक किसी से भी कोई पैसा नहीं मिला है. सभी लोग सिर्फ पब्लिसिटी के लिए राजपाल की मदद की खबरें दे रहे हैं.' उन्होंने आगे दावा किया कि यादव के भाई सोनू सूद की मदद पर निर्भर हैं और उम्मीद है कि उन्हें 1-2 करोड़ रुपये मिलेंगे. KRK ने लिखा, 'देखते हैं कि सोनू भाई उन्हें फंड्स देंगे या नहीं.'
सितारों ने किया था ऐलान
राजपाल यादव के सरेंडर करने के बाद कई एक्टर्स ने उन्हें समर्थन दिया था. उनके मैनेजर के अनुसार, सलमान खान, अजय देवगन, गुरमीत चौधरी, मीका सिंह और वरुण धवन जैसे सेलिब्रिटी ने उनकी आर्थिक मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए थे. KRK ने भी सार्वजनिक रूप से राजपाल को 10 लाख रुपये देने की पेशकश की थी.
लेकिन राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने सेलेब्स के आर्थिक मदद करने के दावों की पोल खोली थी. एक तरफ जहां राजपाल की पत्नी राधा ने सेलेब्स को उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा था. उनके मैनेजर गोल्डी ने भी इंडस्ट्री के लोगों का तहे दिल से आभार जताया था. वहीं भाई का कहना था कि अभी तक उन्हें कोई पैसे नहीं मिले हैं.













