
बॉलीवुड में वापसी कर रहे फवाद खान, राज ठाकरे की मनसे को नामंजूर, बोले- फिल्म नहीं होने देंगे रिलीज
AajTak
मनसे के प्रवक्ता अमेया खोपकर ने कहा कि वो इस फिल्म की रिलीज के पूरी तरह खिलाफ हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेया ने कहा, 'हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि महाराष्ट्र में हम इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे, क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्टर को दिखाया गया है.'
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान अपनी नई हिंदी फिल्म 'अबीर गुलाल' के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं. इस पिक्चर का ट्रेलर 1 अप्रैल को रिलीज हुआ था, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए. इसमें फवाद संग वाणी कपूर नजर आने वाली हैं. पिक्चर अपने टीजर रिलीज होने के बाद से ही मुश्किलों में पड़ गई है. राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने 'अबीर गुलाल' फिल्म की रिलीज के खिलाफ आवाज उठाई है.
मनसे का बड़ा ऐलान
मनसे के प्रवक्ता अमेया खोपकर ने कहा कि वो इस फिल्म की रिलीज के पूरी तरह खिलाफ हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, मीडिया से बातचीत के दौरान अमेया ने कहा, 'हमें आज ही इस फिल्म की रिलीज के बारे में पता चला, जब मेकर्स ने इसका ऐलान किया. लेकिन हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि महाराष्ट्र में हम इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे, क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्टर को दिखाया गया है. किसी भी हालत में ये फिल्म हमारे राज्य में रिलीज नहीं होगी. हम अभी फिल्म को लेकर और जानकारी बटोर रहे हैं और जल्द ही पूरा बयान जारी करेंगे.' इसे लेकर अमेया खोपकर ने ट्वीट भी कर दिया है.
सरकार बनाए नीति
इस विवाद पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'भारत में पाकिस्तान के प्रति दूर तक फैली हुई नफरत है. जब पाकिस्तान की कोई फिल्म रिलीज होती है, तो भारतीय दर्शक उसे देखना पसंद नहीं करते. अगर कुछ लोग उत्सुकता से इसे देखते भी हैं, तो पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में कभी बड़ी सफलता हासिल नहीं हुई है. अगर केंद्र सरकार के पास इस पर कोई नीति है, तो उसे लागू किया जाना चाहिए. पाकिस्तानी फिल्मों को भारत में रिलीज किया जाना चाहिए या उनके कलाकारों को यहां काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए, इसका फैसला सरकार को ही करना चाहिए.'
इसके अलावा संजय ने पाकिस्तानी कलाकारों को हिदायत दी कि उन्हें हिंदी सिनेमा में घुसने के बजाय अपनी इंडस्ट्री पर फोकस करना चाहिए. फिल्म 'अबीर गुलाल' का टीजर एक्ट्रेस वाणी कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसमें फवाद खान संग वाणी को लंदन की बरसात में ट्रैफिक में फंसे देखा गया. फवाद, वाणी के लिए कार में बैठे गाना गा रहे हैं. टीजर के अंत में वाणी पूछती हैं - तुम मुझसे फ्लर्ट कर रहे हो? इसपर फवाद जवाब देते हैं - क्या तुम चाहती हो मैं करूं? फिल्म का निर्देशन आरती एस बागड़ी ने किया है. ये 9 मई को रिलीज होगी.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











