
बॉलीवुड में तीनों खान की ही क्यों चर्चा होती है? आमिर खान बोले- मुझे बुरा लगता है...
AajTak
हाल ही में आमिर खान ने राज शमानी के पॉडकास्ट में तीनों खान की बॉलीवुड में चर्चा को लेकर बात की है. जिसमें उन्होंने कहा - ये कोई गलत बात नहीं है लेकिन मुझे बुरा लगता है.
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की फिल्मों का दबदबा रहा है. लगभग हर साल किसी ना किसी खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती रही है. इनकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि जब इनकी फिल्म की अनाउंसमेंट भी होती है तो सभी फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ जाती है. हाल ही में एक्टर आमिर खान ने इसे लेकर बात की है.
हाल ही में आमिर खान ने राज शमानी के पॉडकास्ट में तीनों खान की बॉलीवुड में चर्चा को लेकर बात की है. जिसमें उन्होंने कहा - ये कोई गलत बात नहीं है लेकिन मुझे बुरा लगता है.मुझे बुरा लगता है- आमिर खान
जब आमिर खान से पूछा गया कि इंडस्ट्री में इतने सारे एक्टर हैं तो फिर सिर्फ 3 खान (शाहरुख-सलमान-आमिर) की बात क्यों होती है? इस पर एक्टर आमिर खान ने कहा कि 'जो चीज मुझे तकलीफ देती है, वो ये है कि लोग शाहरुख, सलमान और मेरा नाम लेते हैं. ये कोई गलत बात नहीं है लेकिन मुझे बुरा लगता है क्योंकि हमारे साथ-साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन भी इतने ही साल चले हैं. हम में से कई लोग 30 साल से काम कर रहे हैं. जो नॉर्मल नहीं है. सभी ने बड़ी हिट दी, सभी कामयाब हैं.
मैं काम की तारीफ करता हूं- आमिर
आमिर से जब पूछा गया कि तो क्यों फिर आप तीनों खान्स के बारे में ही बात होती है? इस पर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि क्योंकि हो सकता है हमारी फिल्मों ने ज्यादा कलेक्शन किया हो, रिकॉर्ड्स बने हो. हम तीनों के बीच हमेशा एक कॉम्पिटिशन रहा हो कि कौन आगे निकलेगा. लेकिन मेरे लिए ये कॉम्पिटिशन नहीं है, क्योंकि हमारा काम लोगों के दिल तक पहुंच रहा है.
जब मैं शाहरुख का काम देखता हूं तो मैं भी पसंद करता हूं, मैं भी हंसता हूं. अब मैं क्या शिकायत करूं, अच्छा तो काम वो कर रहा है. सलमान के बारे में भी वो ही बात मैं कहता हूं. संजय दत्त की मुन्ना भाई मैंने देखी मैं काफी इंप्रेस हुआ. कितना अच्छा उन्होंने काम किया है. मुझे अच्छे काम में इंट्रेस्ट है. मैं काम की तारीफ हमेशा करता हूं. जो काम मुझे अच्छा लगता है, मैं उसमें लग जाता हूं. मैं कामचोरी नहीं करता.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











