
बॉर्डर पार Indians से बात करने के 9 तरीके! पाकिस्तानी डॉक्टर का VIDEO वायरल
AajTak
हाल में पाकिस्तान की एक महिला डॉक्टर मरियम फातिमा ने इंस्टाग्राम पर इंडो- पाक बॉर्डर का मजेदार वीडियो शेयर किया. उन्होंने बताया कि बॉर्डर पर दोनों देशों के लोग कैसे बात कर सकते हैं.
भारत और पाकिस्तान ऐसे दो पड़ोसी मुल्क हैं जिनमें अक्सर तकरार की स्थिति बनी रहती है. हालांकि दोनों वतनों के आम लोगों से बात करें तो वे शांति के ही पक्ष में रहते हैं. दोनों ही देशों के लोग सोशल मीडिया के जरिए शांति और एकता की बात करते दिखते हैं. लेकिन हाल में पाकिस्तान की एक महिला डॉक्टर मरियम फातिमा ने इंस्टाग्राम पर इंडो- पाक बॉर्डर का मजेदार वीडियो शेयर किया.
पोस्ट के कैप्शन में मरियम ने लिखा है-'सीमा पार पड़ोसियों से बातचीत, एलओसी पर की जाने वाली मजेदार चीज है- केवल शांति'. वीडियो में दोनों देशों के बीच रावी नदी बह रही है. इस ओर पाकिस्तान के कुछ युवा खड़े हैं और नदी के दूसरी ओर हिंदुस्तानी युवा.
वीडियो में उन्होंने प्वाइंट्स में बताया है-
1. 'नदी के पार होते हुए भी उन्हें हाथ बढ़ाएं और कहें- आ जा यार'
2.'आश्वासन दो कि हाथ पकड़ लेंगे आ जा यार.'
3.'उन्हें हाय कहते हुए हाथ हिलाएं.'

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












