
बॉर्डर पर बढ़ाई जाए फेंसिंग, गाड़ियों की तरह ड्रोन के भी हों नंबर, पंजाब की सिक्योरिटी पर बोले भगवंत मान
AajTak
Agenda Aaj Tak 2022: एजेंडा आजतक के महामंच पर कार्यक्रम के दूसरे दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरकत की. सत्र के दौरान भगवंत मान ने पंजाब में सिक्योरिटी औऱ लॉ एंड ऑर्डर पर बातचीत की. भगवंत मान ने कहा कि मैंने गृहमंत्री अमित शाह से मांग की है कि पंजाब पुलिस को अपडेट करने के लिए हमें फंड चाहिए.
Agenda Aaj Tak 2022: एजेंडा आजतक के महामंच पर कार्यक्रम के दूसरे दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरकत की. सत्र के दौरान भगवंत मान ने पंजाब में सिक्योरिटी औऱ लॉ एंड ऑर्डर पर बातचीत की. सीएम मान ने कहा कि पंजाब में ल़ॉ एंड ऑर्डर हम कंट्रोल में रखेंगे. यहां हमारा भाईचारा मजबूत है. इसे कायम रखा जाएगा.
सीएम भगवंत मान ने कहा कि मैंने गृहमंत्री अमित शाह से मांग की है कि पंजाब पुलिस को अपडेट करने के लिए हमें फंड चाहिए. क्योंकि अब बॉर्डर पार से ड्रोन से ड्रग और हथियार भेजे जा रहे हैं. लेकिन ये कहां से आते हैं किसके ड्रोन हैं, ये जानने के लिए इन्हें रजिस्टर्ड करने की जरूरत है. इससे ड्रोन की पहचान की जा सकेगी और तस्करी पर रोक लगाई जा सके.
सीएम मान ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के साथ चर्चा के दौरान मैंने कहा कि पाकिस्तान बॉर्डर पर जो फेंसिंग (तार) लगी है, वह 4 से 5 किलोमीटर अंदर है, मतलब हमारी जमीन फेंसिंग के उस पार है. तो जब किसान खेती करने वहां जाते हैं, तो पहले बीएसएफ फ्रिस्किंग करती है. फिर फौज को साथ भेजा जाता है. हमने सुझाव दिया है कि इंटरनेशनल नियमों के मुताबिक 150 मीटर तक जा सकते है. इसे 200 मीटर की जाए, ताकि जमीन इधर आ जाएगी. इससे पंजाब के किसानों को खेती करने के लिए आईकार्ड नहीं बनवाना पड़ेगा. साथ ही आर्मी को भी इससे फायदा होगा.
पंजाब पुलिस का BSF-NIA से बेहतर तालमेल
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पुलिस का बीएसएफ और एनआई के बेहतर तालमेल है. असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया जा रहा है. गैंगस्टर्स को पकड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है. साथ ही कहा कि 10 मोस्ट वांटेड में से 8 कनाडा में हैं. इसके लिए केंद्र सरकार से बातचीत हुई है. हाल ही में गृहमंत्री से इस संबंध में बातचीत हुई है.
तरनतारन में RPG अटैक पर कही ये बात

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











