
बॉयफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान जा रही थी रीवा की लड़की, बॉर्डर पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
MP की एक लड़की को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के युवक से प्यार हो गया. वह घर से पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज लेकर बॉयफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान के लिए निकल पड़ी. उसके परिजन ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया. इसके बाद लड़की को अटारी बॉर्डर से पकड़ लिया गया. जिला ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने लड़की को मध्यप्रदेश की रीवा पुलिस के हवाले कर दिया है.
मध्य प्रदेश के रीवा इलाके की 24 साल की एक लड़की को एक पाकिस्तानी युवक से प्यार हो गया. वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर पहुंच गई. जब इस बात का पता अटारी सरहद पर कस्टम अधिकारियों को लगा तो लड़की को पकड़कर घरिंडा पुलिस थाने को सौंप दिया. लड़की के परिवार ने रीवा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि उनकी बेटी अपने सभी दस्तावेज पासपोर्ट आदि के साथ लापता हो गई है.
लड़की के परिवार की शिकायत पर रीवा की पुलिस ने एलओसी जारी कर दी, जिसके बाद उसे अमृतसर अटारी वाघा सीमा पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने पकड़ लिया. इसके बाद उसे अमृतसर के घरिंडा थाने की पुलिस को सौंप दिया गया. इसके बाद लड़की के परिवार को जानकारी दी गई, तब तक लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया. इसके बाद उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. लड़की ने बताया कि वह रीवा में एक निजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी.
यह भी पढ़ेंः Noida: करोड़ों की ठगी कर चुके नाइजीरियन से प्यार कर बैठी महिला, शादी के नाम पर यूं ठगे रुपये
लड़की को फेसबुक पर एक पाकिस्तानी युवक से प्यार हो गया, जिसका नाम दिलशाद खान है. उसी से मिलने के लिए वह घर से भाग आई और अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तान जाने के लिए पुहंची थी. लड़की की उम्र 24 साल है. वह पाकिस्तान जाना चाहती थी. रीवा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि मध्य प्रदेश के रीवा की फिजा खान नाम की लड़की पाकिस्तान के युवक के प्रेम जाल में फंसकर अटारी बॉर्डर पर पहुंची थी. पुलिस ने उसे पकड़ लिया. आज रीवा की पुलिस टीम उसे लेने के लिए पहुंची है. हमने लड़की को रीवा पुलिस के हवाले कर दिया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











